5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रैली-सभा की अनुमति पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर

- विधानसभा चुनाव: 2018
2 min read
Google source verification
Rally-gathering permission first come first, get first

Rally-gathering permission first come first, get first

बाड़़मेर. राजनीतिक दलों को रैली और सभा की अनुमति पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर रिटर्निंग एवं पुलिस अधिकारियों को कहा कि विधानसभा क्षेत्र में किसी प्रकार की रैली या जनसभा बिना अनुमति नहीं होगी। अनुमति देने के लिए रजिस्टर मेंटेन किया जाए। उन्होंने कहा कि रैली-सभा की अनुमति भी अब 'पहले आओ, पहले पाओ' की तर्ज पर मिलेगी।

समस्त विधानसभा क्षेत्रों में रिटर्निंग अधिकारी संबंधित पुलिस अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से भ्रमण करते हुए निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं स्वतंत्र चुनाव संपन्न कराने के लिए आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त तैयारियां करें।

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर आदर्श आचार संहिता की जानकारी प्रदान करें। उन्होंने ईवीएम और वीवीपेट मशीनों का वृहद स्तर पर प्रदर्शन करते हुए आमजन को इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना के लिए फ्लाइंग स्क्वाड वीडियो सर्विलांस और अन्य टीमें तैनात करने के प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक प्रचार के समस्त होर्डिंग्स, पोस्टर एवं बैनर हटाने को भी कहा।

सामाजिक स्तर पर काम करने से बनती है संगठन की पहचान

-ब्राह्मण महासभा का कार्यक्रम

बाड़मेर. राजस्थान ब्राह्मण महासभा की ओर से सोमवार को गुर्जर गौड़ छात्रावास में भाजपा के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दिलीप पालीवाल का सम्मान किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पालीवाल ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी संगठन साध्य होता है, पद और व्यक्ति तो साधन मात्र होते हैं। सामाजिक स्तर पर काम करके संगठन की पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मणों ने प्राचीन काल से समस्त समाजों का मार्गदर्शन किया है। वर्तमान में भी ब्राह्मणों की भूमिका समाज को नई राह दिखने में महत्वपूर्ण और प्रासंगिक है।

इस अवसर पर महासभा के अध्यक्ष मांगीलाल शर्मा, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष श्यामदास दुलानी ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने आगामी 28 अक्टूबर को आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की। दुर्गाशंकर शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता ओम जोशी, अम्बालाल अलबेला, ओमप्रकाश गौड़, प्रकाश जोशी, गजेंद्र बोहरा आदि मौजूद रहे।