बाड़मेर

बच्चों को शिक्षा के साथ दें संस्कार

अहिंसा का पालन जरूरी, अभय का वातावरण बनाएं
2 min read
• •
Updated: 24 Oct 2018, 10:04 PM IST
बच्चों को शिक्षा के साथ दें संस्कार
बच्चों को शिक्षा के साथ दें संस्कार


खंडप.

वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के तत्वावधान में मंगलवार को गांव में उपाध्याय पुष्कर मुनि की 109वीं जयंती उपाध्याय रमेश मुनि , दिपेश मुनि, साध्वी राजमती, साध्वी विनयश्री के सान्निध्य में मनाई गई। राआउमावि में आयोजित कार्यक्रम में उद्यमी युगराज जैन मुंबई ने कहा कि पुष्कर मुनि के आदर्शों को जीवन में उतारें। अभिभावक बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार दें। छात्र महापुरुषों के जीवन के बारे में पढ़े। इससे प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि नशा नाश की जड़ होती है। स्वयं नशा नहीं करें,दूसरों को नहीं करने के लिए प्रेरित करें। बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही।

अहिंसा का पालन जरूरी, अभय का वातावरण बनाएं

पचपदरा.
कस्बे में अहिंसा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन साध्वी भानुकुमारी के सान्निध्य में हुआ। मंगलाचरण व प्रेरणा गीत से इसकी शुरुआत की गई। अध्यक्ष भावना लुंकड ने स्वागत भाषण दिया। साध्वी हेमरेखा ने कहा कि प्रत्येक कार्य करते हुए अहिंसा धर्म का पालन जरूर करें। हिंसा न करे। घर व आसपास में अभय का वातावरण बनाएं। इस अवसर पर आयोजित अहिंसा सेनानी भाषण प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें सरस्वती संखलेचा, विजयादेवी चौपड़ा,चंचल चौपड़ा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। इसमें सरस्वती संखलेचा, विजयादेवी चौपड़ा,चंचल चौपड़ा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही।इन्हें पुरस्कृत किया गया। संचालन भावनादेवी लुंकड़ व ममता देवी कांकरिया ने आभार ज्ञापित किया।

शिव कुटिया के सत्संग कार्यक्रम-

बाड़मेर पत्रिका
शरद पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को शिव कुटिया स्थित गीता भवन में महारास कथा का आयोजन हुआ। इस मौके पर वृंदावन के संतोषशरण महाराज ने कथा का वाचन किया। इसके बाद डांडिया रास का आयोजन हुआ। महाआरती व प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर मंजू सर्राफ, जुगल बंसल, मंजू सिंहल, सुमित्रा, पुनिता बंसल, कौशल्या, कमला, मोहिनी, छोटू सहित अग्रवाल जानकी महिला मंडल की कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Published on: