बाड़मेर

राजस्थान के बाड़मेर में एक ही दिन में दो बड़े मामले, फंदे से लटक प्रेमी जोड़े ने दी जान, एक युवक-युवती रेल के आगे कूदे

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Nov 11, 2018
Couple get suicide
Couple get suicide

बाड़मेर ।

राजस्थान के बाड़मेर जिले में एक युवक-युवती के आत्महत्या करने की खबर ने जिले में सनसनी मचा दी। बालोतरा- बाड़मेर जिले के पचपदरा थाना इलाक़े के पटाऊ गाँव की सरहद में शनिवार रात में एक युवक युवती के फांसी के फ़ंदे पर लटक आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक युवती का प्रेमी जोड़ा है।

फांसी के फ़ंदे पर लटक आत्महत्या करने के मामले में पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही पचपदरा थानाधिकारी नेमाराम चौधरी पुलिस जाप्ते के साथ मौक़े पर पहुंचे। मौक़ा स्थल का अवलोकन किया। इस दौरान युवक युवती के पास एक बिना नंबर की मोटरसाईकिल भी खड़ी मिली है।

फ़िलहाल अभी तक दोनों की शिनाख्तगी नही हुई है। पुलिस दोनो की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी हुई है। बता दें कि बाड़मेर जिले में शनिवार को प्रेमी युगल के आत्महत्या करने का ये दूसरा मामला है। शनिवार शाम को बालोतरा में भी एक युवक-युवती ने रेल के आगे कूद जान दी थी। वे भी आपस में प्रेमी बताए जा रहे थे।

Updated on:
11 Nov 2018 10:27 am
Published on:
11 Nov 2018 10:27 am