5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

#ShuddhkaYuddha : ‘हमराह’ में लिया मतदान करने का संकल्प

शहरवासियों में दिखा उत्साह बीकानेर. मैदान में एक ओर स्वास्थ्य की जांच कराते लोग, मतदान की प्रेरणा देते लोग, खेलों का महत्व परिभाषित करते खिलाड़ी, शारीरिक अभ्यास से खुद को फिट करने की ललक, अलग-अलग विधाओं से फिट रहने के तरीके अपनाती युवतियां।
less than 1 minute read
Google source verification
humrah

humrah

बीकानेर . शहरवासियों में दिखा उत्साह बीकानेर. मैदान में एक ओर स्वास्थ्य की जांच कराते लोग, मतदान की प्रेरणा देते लोग, खेलों का महत्व परिभाषित करते खिलाड़ी, शारीरिक अभ्यास से खुद को फिट करने की ललक, अलग-अलग विधाओं से फिट रहने के तरीके अपनाती युवतियां। साथ ही दिसम्बर में होने वाले चुनाव में मतदान के लिए नागरिकों को जागरूक करना। यह सारा नजारा रविवार की सुबह राजस्थान पत्रिका के कार्यक्रम 'हमराह' के आयोजन दिखा।

रविवार सुबह ६.४५ बजे गजनेर रोड डूडी पेट्रोल पंप के पास स्थित जवाहर पार्क में बीकाणावासी योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनने के लिए 'हमराह' बने। इस अवसर पर मतदान के महत्व को बताते हुए 7 दिसम्बर को विधानसभा चुनाव में आमजन को मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। योग प्रशिक्षक ने विभिन्न आसनों से शारीरिक व्याधियों के निवारण के बारे में बताया। साथ ही सभी नागरिकों को एक साथ योग भी करवाया।

पार्क में आने वाले लोगों ने अपनी पसंद और शारीरिक क्षमताओं के अनुसार विभिन्न खेलों और गतिविधियों में भागीदारी निभाकर 'हमराहÓ के माध्यम से पूरे शहर को स्वस्थ रहने का संदेश दिया। इनका रहा सहयोग 'हमराहÓ के लिए शहर की अग्रणी संस्थाएं भ्रमण पथ महर्षि पतंजलि योग संस्थान एवं पतंजलि योगपीठ, कोठारी हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, जवाहर पार्क, बीकानेर, संजीवनी फिजियोथैरेपी एंड एक्यूप्रेशर क्लिनिक, नेचर रुट सहयोगी रहे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग