5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नगर निगम के जेईएन से मारपीट, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

दीपावली की रात सुनारों की गुवाड़ में नगर निगम के जेईएन को तेज रफ्तार में बाइक चलाने और बीयर की बोतलें फेंकने वाले युवकों को टोकना महंगा पड़ गया।
2 min read
Google source verification
bikaner crime news

bikaner crime news

बीकानेर. दीपावली की रात सुनारों की गुवाड़ में नगर निगम के जेईएन को तेज रफ्तार में बाइक चलाने और बीयर की बोतलें फेंकने वाले युवकों को टोकना महंगा पड़ गया। युवकों ने जेईएन से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। इतना ही नहीं युवकों ने अपने और साथियों को बुलाकर काफी देर तक गुवाड़ में हुड़दंग मचाया। युवकों की यह हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जेईएन ने कोतवाली थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

कोतवाली एसएचओ जसबीरसिंह ने बताया कि नगर निगम डिस्कॉम के जेईएन झंवरलाल सोनी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि दीपावली की रात करीब ८.३५ बजे वह मौसेरे भाई सौरभ सोनी के साथ घर के बाहर बैठा था। तभी बाइक पर सवार कुछ युवक आए, उनकी रफ्तार तेज थी, उन्हें बाइक धीरे चलाने के लिए कहा तो वे भड़क गए। उनके हाथ में बीयर की खाली बोतलें थी जो उन्होंने घर के आगे फोड़ दी तथा मारपीट की। इसके बाद वे युवक देर रात को फिर वापस आए और जेईएन के घर पर हमला कर दिया।

दूसरे दिन भी धमकाने पहुंचे कुछ युवक
अपराधियों में पुलिस का भय खत्म होता जा रहा है। सुनारों की गुवाड़ में जेईएन से मारपीट करने के बाद अगले दिन कुछ युवक मुंह पर कपड़ा बांधे बाइक पर सवार होकर पहुंचे। युवकों ने पीडि़तों को कोई कार्रवाई करने पर धमकियां दी। विदित रहे कि कोतवाली थाने में पिछले दिनों हुई सीएलजी मीटिंग में भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।

सीसीटीवी से युवकों की पहचान
कोतवाली एसएचओ ने बताया कि पीडि़त जेईएन किसी भी आरोपित को नहीं जानते। आरोपितों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवकों की पहचान कर ली गई है। आरोपित युवक शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग