
smoke
बीकानेर. दीपावली के अवसर पर गली-मोहल्लों में पटाखों से निकले धुएं से शहर के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई। मौसम विभाग के प्रभारी अधिकारी संजीव थानवी ने बताया कि दीपावली पर की गई आतिशबाजी से आसमान में धूएं की एक परत बन गई। इससे तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई। उधर, दक्षिण पूर्वी हवाओं व पटाखों से निकले धूएं से आगामी दो दिनों में तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। हवाओं के बदलने से ही तापमान में गिरावट आएगी।
शनिवार को सुबह से ही आसमान साफ रहने से सूरज की तपिश रही। दोपहर में बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। जिससे तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शाम को सर्दी का अहसास बढऩे से लोग गर्म कपड़ों पर नजर आए। रात १० बजे के बाद शहर की सड़कें अब सूनी नजर आने लगी है। रात ११ बजे के बाद सर्द हवाएं चलनी शुरू हो जाती है। शनिवार को अधिकतम तापमान ३५.५ डिग्री व न्यूनतम तापमान १६.७ डिग्री सेल्सियस रहा।
Published on:
11 Nov 2018 09:40 am
