बाड़मेर

संस्कारयुक्त शिक्षा से होता आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण

मां बाणेश्वरी विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित

2 min read
संस्कारयुक्त शिक्षा से होता आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण

-
समदड़ी. मां बाणेश्वरी माध्यमिक विद्यालय का वार्षिकोत्सव एवं पारितोषिक वितरण समारोह शनिवार शाम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

ये भी पढ़ें

भजनों से आगाज, वॉकिंग-जॉगिंग के साथ स्वास्थ्य लाभ, खेलकूद और मनोरंजन

महंत निर्मलदास एवं बगेची गादीपति नृसिंहदास के सान्निध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तानिया व ज्योति ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।

राहुल, जीवनराम व लालूसिंह नक चित्रकूट की घाट-घाट पर व अरे द्वार पालों नृत्य की प्रस्तुति दी। महंत निर्मलदास ने कहा कि वर्तमान युग में शिक्षा के साथ संस्कार जरूरी है। संस्कारयुक्त शिक्षा ही आदर्श व्यक्तित्व का निर्माण कर सकती है।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता रामधन सोनी ने कहा कि माता-पिता और गुरु ईश्वर के समान है। उनका सम्मान करना चाहिए। विशिष्ट अतिथि बाबूसिंह राजगुरु ने विद्यार्थियों को कठोर परिश्रम के साथ चरित्रवान बनकर आगे बढऩे की सीख दी। जिला परिषद सदस्य इंदाराम चौधरी व सोहनसिंह भायल, पंचायत समिति सदस्य सीतादेवी पटेल, पूर्व सरपंच बाबूलाल परिहार, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अनिरूद्धसिंह महेचा, अधिवक्ता घेवरचंद प्रजापत, स्टेशन उपसरपंच ईश्वरदान चारण, निजी शिक्षण संस्थान अध्यक्ष रामस्वरूप सारस्वत ने भी विचार व्यक्त किए।वृद्धिचंद राजपुरोहित ने बोर्ड कक्षाओं में प्रथम स्थान लाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को स्वर्ण -पदक व हेमराज सैन सिलोर ने कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी प्रतिभाओं को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। विद्यालय की व्यवस्थापिका धनवंती सैन ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर पूर्व जिला परिषद सदस्य रामचंद्र चौधरी, समाजसेवी राहुल गुप्ता बाबूलाल माली, संकेत वैष्णव, आशुतोष नाग, मोहनसिंह महेचा, कल्याणसिंह वाघेला आदि मौजूद थे। प्रधानाचार्य प्रकाशचन्द सैन ने आभार जताया। संचालन अरुण व्यास ने किया। निस

खेल को खेल की भावना से खेलें

समदड़ी. खेल को खेल की भावना से खेले। खेलों से ही आगे बढऩे का मौका मिलता है। कस्बे के राउमावि के खेल मैदान में माली समाज की ओर से आयोजित पांच दिवसीय संभाग स्तरीय द्वितीय क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ मौके पर बगेची गादीपति नरसिंगदास ने यह बात कही। विकास अधिकारी अतुल सोलंकी ने कहा कि खेलों से आगे बढऩे की प्रेरणा मिलती है। प्रतिस्पर्धा से प्रतिभाओं में निखार होता है। समदड़ी स्टेशन सरपंच रविन्द्रसिंह जाट ने कहा कि माली समाज का संभाग स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन एक अच्छा निर्णय है। इससे संगठन को मजबूती मिलती है। इस प्रतियोगिता से संभाग भर से समाज की 24 टीमें भाग ले रही हैं। नरसिंगदास व विकास अधिकारी ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस मौके पर पूर्व सरपंच बाबूलाल परिहार उपसरपंच मोहनलाल गहलोत, मोहनराम परमार, अजय परमार आदि मौजूद थे। निसं.

ये भी पढ़ें

राजस्थान के इस नेता के स्वागत में विरोधी भी पहुचे, कहां पढि़ए पूरा समाचार
Published on:
28 Oct 2018 08:14 pm
Also Read
View All