नगर का शहीद सरदार भगतसिंह सभा स्थल रविवार सुबह भजनों की गुनगुनाहट से गूंज उठा। गायकों ने बगैर साज के भजनों की प्रस्तुति दी, तो इसे सुन लोग यहीं के यहीं ठहर गए। कइयों ने ध्यान लगाया तो कई जनों ने योग व आसान किया। अवसर था राजस्थान पत्रिका के हमराह कार्यक्रम का। इसमें बच्चों, युवक, युवतियों, पुरुष व महिलाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
रविवार सुबह नगर के शहीद सरदार भगतसिंह सभा स्थल पर पत्रिका हमराह आयोजन के समाचार पर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे। मांगीलाल शर्मा, डूंगराराम बाना, सुखराम सारण, पूराराम पूनड़, कानाराम सामरिया ने जब बगैर वाद्य यंत्रों के कार्यक्रम की शुरुआत करते भजनों का सुर छेड़ा तो इसे सुनकर लोग यहां के यहां खड़े रह गए। गुलाबी ठण्ड में मिठास घोलते भजनों को तल्लीनता से सुना। गायकों मोरे प्यारे गुरु दातार, मन तूं भजों गुरु का नाम , छोड़ कर संसार जब तूं जाएगा आदि भजनों की प्रस्तुति देते हुए नशा नहीं करने की सीख दी। बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने मैदान में वॉकिंग-जॉगिंग की। सुबह के खुशनुमा माहौल में एकांत में बैठ कर ध्यान लगाया।