बाड़मेर

इकलौते मासूम बेटे की टांके में डूबने से मौत, परिजन ने जताया हत्या का संदेह

खेलते-खेलते टांके में गिरा दो साल का मासूम, मौत

2 min read
Death due to drowning in water tank, relatives suspect of murder

खेलते-खेलते टांके में गिरा दो साल का मासूम, मौत

- दानजी की हौदी की घटना -परिजन ने जताया हत्या का संदेह

ये भी पढ़ें

नाम बदलकर गोवा की युवती से तीन बच्चों के बाप ने की दोस्ती, मिलने के बहाने बुलाकर किया दुष्कर्म

बाड़मेर. सदर थाना क्षेत्र के दानजी की हौदी स्थित एक मकान में सोमवार को टांके में डूबने से दो वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजन ने हत्या का संदेह जताया है।

सदर थाना एएसआई हरीराम ने बताया कि तारातरा मठ निवासी मेघपुरी का दो वर्षीय पुत्र मनोज अपने ननिहाल दानजी की हौदी स्थित घर के आंगन में अपनी बहन के साथ खेल रहा था। इस दौरान अचानक पैर फिसलने से वह टांके में गिर गया और डूबने से मौत हो गई।

काफी देर बाद जब परिजन ने बच्चों को खाने के लिए बुलाया तो मासूम नजर नहीं आया। इधर-उधर तलाशने पर पता चला कि बच्चा टांके में गिर गया है।

परिजन तत्काल उसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सदर थानाधिकारी चुन्नीलाल मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजन को सुर्पुद किया।
माता-पिता के साथ ननिहाल आया था मासूम

मासूम बच्चे के पिता मेघपुरी अपनी पत्नी के साथ ससुराल शोक सभा में शामिल होने आए थे। यहां टांके में डूबने से इकलौते बेटे की मौत के बाद घर में हर किसी की आंख में आंसू थे। परिजन के हत्या का अंदेशा जताने पर पुलिस इस पहलू से भी मामले की जांच कर रही है।

और इधर...

शांति भंग में पांच गिरफ्तार

शिव. स्थानीय पुलिस ने पांच जनों को शांति भंग के आरोप में सोमवार को दो जगह से गिरफ्तार किया।
थानाधिकारी मानाराम गर्ग ने बताया कि पोषाल ग्राम पंचायत के राजस्व गांव माधे तला निवासी इब्राहिम खान व कंभीर खान पुत्र पठान खान, शकूरखान पुत्र होथी खान जमीनी विवाद को लेकर झगड़े पर उतारू हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, मुंगेरिया निवासी प्रेमसिंह पुत्र अलससिंह, गेनसिंह पुत्र तेजपालसिंह को शांति भंग पर गिरफ्तार कर थाना लाया।

ये भी पढ़ें

पांच दिन बाद आया पानी, क्षतिपूर्ति की मांग
Published on:
24 Jul 2018 12:47 pm
Also Read
View All
Pachpadra Refinery Fire Incident : ‘मुख्यमंत्री लें सार्वजनिक ज़िम्मेदारी’, सांसद हनुमान बेनीवाल का बड़ा बयान, सातवें आसमान पर सियासी पारा !

Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, PM मोदी का दौरा स्थगित, सीएम ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

PM मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में हड़कंप, लोकार्पण से 24 घंटे पहले यूनिट में लगी भीषण आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार

मानसून 2026 का पूर्वानुमान: इस साल राजस्थान में बारिश के सुकाल या अकाल का संकेत? कुल्हड़, परछाई और पक्षियों से चलेगा पता

Success Story: राजस्थान में बालोतरा के 4 शिक्षकों का कमाल, चुनौतियों को मात देकर एक साथ बने RAS अफसर