बाड़मेर

स्वच्छ राजनीति से ही देश का विकास

चेंजमेकर--

2 min read
चेंजमेकर--


बालोतरा.

ये भी पढ़ें

चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी की तलवार से हत्या

'राजस्थान पत्रिकाÓ महाअभियान 'चेंजमेकर: बदलाव के नायकÓ के तहत बुधवार को 'पत्रिकाÓ कार्यालय में कार्यशाला हुई। इसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों ने भाग लेते हुए अभियान की सराहना की। सभी ने देश के विकास के लिए राजनीति में स्वच्छता की जरूरत बताई।
---

- राजनीतिक मूल्यों में दिन-ब-दिन गिरावट आ रही है। यह देश व समाज के लिए घातक है। इसके लिए निष्ठावान लोगों का चयन बहुत जरूरी है। अब सभी को सम्मिलित प्रयास करने की जरूरत है।
. राजा संगतानी

- राजनीति में भ्रष्टाचार व अपराध खूब बढ़ा है। इससे विकास कहीं भी नजर नहीं आता। राजनीति को इससे दूर रखकर ही स्वस्थ देश व समाज का निर्माण संभव है।
. दिनेश पुंगलिया

- वर्तमान समय में राजनीति में लोग सेवा के लिए कम पद, प्रतिष्ठा के लिए ज्यादा आ रहे हैं। इससे आम आदमी विकास से वंचित है। सेवा भावी लोगों का चयन करने से ही देश का विकास संभव है।
. जितेन्द्रसिंह राजपुरोहित

- राजनीतिक क्षेत्र में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए कोई सख्त कानून नहीं है। बहुत से लोग गलत कार्य करने के बाद सजा से बचने के लिए राजनीति में प्रवेश करते हैं। यह लोकतंत्र के लिए घातक है।
. नासीर चडवा

- लोकतंत्र प्रणाली में पैसों का बोलबाल बढ़ गया है। सामान्य व्यक्ति के लिए चुनाव लडऩे के बारे में सोचना भी अपराध हो गया है। बेहिसाब धन पर रोक लगाकर ही लोकतंत्र को बचाया जा सकता है।
. रणजीत पंवार

- राजनीति में सिद्धांत घट गए हैं। स्वार्थ अधिक हावी है। इस वजह से हर वर्ष नए संगठन तैयार हो रहे हैं। दलबदलू को रोकने के लिए सरकार सख्त कानून बनाए, ताकि राजनीतिक मूल्य कमजोर होने से बच सके।
. शिवप्रकाश सिंहल

- सरकार जनप्रतिनिधियों पर भ्रष्टाचार व अपराध के आरोप लगने पर शीघ्र प्रभावी व निष्पक्ष जांच करवाए। दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा देने का प्रावधान हो। ललीचे कानूनों से जांच में ही कई दशक बीत जाते हैं। अधिकांश को सजा होती ही नहीं।
. पुखराज पटेल

ये भी पढ़ें

रेलवे स्टेशन पर आवारा पशुओं का विचरण, यात्री परेशान
Published on:
12 Apr 2018 11:57 pm
Also Read
View All