
बाड़मेर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन दाखिल करने के लिए अब महज एक दिन शेष है, लेकिन भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख दलों में टिकट वितरण को लेकर अंतिम दौर की सियासी कवायद जारी है। कांग्रेस ने भाजपा से पहले 40 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर बढ़त जरूर बना ली, लेकिन देर रात सूची में त्रुटि का हवाला देते हुए इसमें बदलाव करना पड़ा। नई सूची में छह नाम हटाए गए हैं, जबकि एक वार्ड में प्रत्याशी का नाम बदला गया है। ऐसे में कांग्रेस के 15 वार्डों में अब भी प्रत्याशियों की तस्वीर साफ होना बाकी है।
इधर, भाजपा ने अभी तक प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी नहीं की है। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि करीब 85 फीसदी नामों पर सहमति बन चुकी है और शेष वार्डों को लेकर अंतिम मंथन चल रहा है। संगठन स्तर पर जिन नामों पर सहमति बन चुकी है, उनसे नामांकन आवेदन भी भरवाए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार भाजपा 31 अगस्त को प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती है।
कांग्रेस की संशोधित पहली सूची में वार्ड 2 से नरेश कुमार, 3 से अनिलकुमार, 4 से मोहनलाल, 5 से सत्यनारायण सोनी, 6 से ललिता, 7 से खुशबू आचार्य, 8 से हरिश बोथरा, 9 से मंजू देवी धारीवाल, 13 से जितेंद्रकुमार, 14 से उमाशंकर, 16 से पदमाराम, 17 से इंद्रा देवी, 18 से निकिता, 19 से दिलीप माली, 20 से केलावती, 22 से निर्मला गो?, 23 से राजेंद्र चौधरी, 24 से रुकमादेवी, 25 से अलिसा देव, 26 से मुकेश जैन, 28 से विक्रम कुमार मेहता, 29 से मोहित खत्री, 32 से जयमल सिंह परिहार, 33 से सविता, 34 से उर्मिला नाथ खत्री, 35 से वसीम अकरम, 36 से संजय भवानी, 38 से प्रितमदास, 39 से ललित, 40 से अर्जुन राम, 44 से निंब पर्वत, 45 से विशनलाल, 46 से भवानीसिंह, 47 से गुड़ीकंवर, 48 से पारस परमार, 49 से निशा, 50 से ओमप्रकाश, 51 से गीता देवी, 53 से अशोक कुमार और 55 से भीमसिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
सूची जारी होने के बाद प्रभारी मोहनलाल डांगर ने कहा कि कुछ नामों में त्रुटियां रही हैं तो कुछ नाम और जारी करने हैं। उन्होंने कहा कि नाम लगभग यही रहेंगे, कुछ नाम और जोड़े जाएंगे। इस मामले को लेकर भाजपा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। भाजपा के महावीरसिंह चूली ने बयान जारी किया कि कांग्रेस की सूची में जो नाम हैं उसमें बीस जनों ने टिकट लेने से इंकार कर दिय है। कांग्रेस को उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। उनके अनुसार एक राष्ट्रीय स्तर की पार्टी की ओर से जारी सूची में त्रुटि कैसे रह सकती है।
कांग्रेस की ओर से पहले जारी की गई 40 नामों की सूची में देर रात बदलाव किया गया। पार्टी ने त्रुटि का हवाला देते हुए संशोधित सूची जारी की। इसमें वार्ड 30 से प्रवीण कुमार, वार्ड 31 से कैलाश मेहता, वार्ड 33 से ललित, वार्ड 42 से ममता, वार्ड 43 से निम्बसिंह और वार्ड 15 से कपिल के नाम हटा दिए गए। वहीं वार्ड 33 में सविता को प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में बदलाव के बाद टिकट को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।
कांग्रेस की पहली सूची जारी होने के बाद कई वार्डों में दावेदारों की नजर अगली सूची पर है। वार्ड 1 से सुरतानसिंह, वार्ड 2 से नरेशकुमार, वार्ड 11 से ललिता, वार्ड 21 से मूलचंद और प्रेम प्रकाश, वार्ड 32 से अमित तथा वार्ड 40 से अर्जुनराम और नारायणसिंह ने कांग्रेस से टिकट के लिए आवेदन किया है, लेकिन पहली सूची में इनके नाम शामिल नहीं हैं।