बाड़मेर

27 साल बाद आया ऐसा अंधड़, थार में 4 दिन से 24 घंटे बरस रही धूल, मौसम विभाग ने दी यह चेतवानी

थार में पिछले चार दिनों से चल रहा आंधी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे माहौल में मिट्टी जैसे घुल गई है।
2 min read
Jun 15, 2018
dust storm in rajasthan

बाड़मेर। थार में पिछले चार दिनों से चल रहा आंधी का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। पूरे माहौल में मिट्टी जैसे घुल गई है। आसमान में जमीं तक हर तरफ धूल ही धूल नजर आ रही है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक धूल से राहत मिलने की उम्मीद नहीं हैं।

तेज रफ्तार हवा और माहौल में उड़ती धूल से हर कोई परेशान हैं। शहर और गांवों में घरों और प्रतिष्ठानों में पूरे दिन व रात रेत जमा हो रही है। इससे सफाई करने में परेशान हो रही है। कई लोगों का कहना है कि इतने दिनों तक आंधी तो उन्होंने भी नहीं देखी है।

1991 में आया था ऐसा अंधड़

करीब 27 साल पूर्व 1991 के जैसे ही हालात अभी पूरे थार में बने हुए हैं। उस समय भी आया अंधड़ काफी दिनों तक चला था। इस बार भी 4 दिन से आसमान से लगातार रेत बरस रही है और अगले पांच दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं है।

24 घंटे बरस रही रेत
आसमान में चढ़ी धूल 24 घंटे लगातार बरस रही है। इसमें एक पल भी राहत नहीं मिली है। सडक़ों पर चलना मुश्किल हो गया है। पूरे दिन माहौल में उड़ती धूल से वाहन चालकों की परेशानी बढ़ गई है।

पटरियों पर रेत के टीले
जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्वाधिक स्थिति खराब है। यहां पर रेत के टीले सडक़ों पर जमा हो गए हैं। वहीं रेल पटरियों पर भी भारी मात्रा में रेत जमा हो जाने से ट्रेनों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। बाड़मेर-मुनाबाव रेल मार्ग पर पटरियों पर रेलकर्मियों को पूरे दिन रेत हटानी पड़ रही है।

Published on:
15 Jun 2018 09:03 pm