बाड़मेर

राजस्थान में यहां तड़प -तड़प कर जिन्दा जले दंपत्ति और फिर हुआ कुछ ऐसा…

राजस्थान में यहां तड़प -तड़प कर जिन्दा जले दंपत्ति और फिर हुआ कुछ ऐसा...
2 min read
May 29, 2018
fire at jaipur

बाड़मेर
राजस्थान में नहीं थम रहा आग लगने का सिलसिला, ऐसा कोई दिन नहीं जिस दिन आग की घटना नहीं हो रही है। ऐसा ही एक मामला राजस्थान के बाड़मेर जिले में सामने है। जहां बाड़मेर जिले के बालोतरा में स्थित कालमों की ढ़ाणी गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जिसमें एक घास-फूस के छप्पर में आग लगने बुजुर्ग दंपती तड़प - तड़प कर जिंदा जल गए, और जलने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद वहां पर मौजूद लोगों ने तुरंत इस घटना की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पचपदरा थाना पुलिस।

READ: जयपुर में यहां आग लगने से इलाके में मची खलबली, लोगों की जान आई सांसत में
पुलिस के अनुसार ये घटना कालमो की ढ़ाणी गांव में हुई। आग लगने की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जिन्होंने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन दंपत्ति को बचा नहीं सकें। वही कच्चे रास्तों के कारण दमकल तो मौके पर ही नहीं पहुंच सकी जिससे ग्रामीणों ने ही आग पर काबू पाया।

पुलिस के बताया कि मृतक की पहचान मेलाराम उम्र 75 वर्ष और उसकी पत्नी अणछी देवी उम्र 65 के रूप में हुई हैं। पुलिस का मानना है कि अचानक दोनो ही दंपत्ति आग से घिर गए और वह कुछ नहीं समझ पाए जिससे वह बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गए।


वहीं दूसरी तरफ जयपुर के सांगानेर इलाके में आज अलसुबह एक पेपर मिल मालिक के मकान की दूसरी मंजिल पर आग लग गई। आग से घरेलू सामान जल कर स्वाहा हो गया। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार खटीकों की ढाणी,कागजी मोहल्ला निवासी अब्दुल जब्बार के मकान की दूसरी मंजिल पर अलसुबह करीब पौने पांच बजे अचानक आग लग गई।

Published on:
29 May 2018 10:19 am