बाड़मेर

RAJASTHAN ELECTION 2018-चुनाव : सीमा पार से खुराफात की आशंका

https://www.patrika.com/barmer-news/

2 min read
Nov 26, 2018
Election :Cross-border anticipating Khurafat

बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बढ़ाई निगरानी : प्रदेश में श्रीगंगानगर, बीकानेर, बाड़मेर और जैसलमेर जिले अंतरराष्ट्रीय सीमा पर
चुनाव : सीमा पार से खुराफात की आशंका

बाड़मेर/ जैसलमेर . प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमाओं की रखवाली करने वाले सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) ने जैसलमेर सहित अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र से सटे जिलों में निगरानी बढ़ा दी है।
सीसुब के जवान तारबंदी से सटे क्षेत्र के अलावा सीमा के नजदीकी गांवों में भी कड़ी चौकसी बरत रहे हैं। इन गांवों-ढाणियों में रहवासियों के अलावा आने-जाने वालों तथा सरकारी-गैर सरकारी कार्यों पर जुटे बाहरी मजदूरों पर भी नजर है। दरअसल, चुनावों के दौरान सीमावर्ती शहरों में देश के प्रमुख और उच्च सुरक्षा प्राप्त नेताओं के चुनाव प्रचार के सिलसिले में आने तथा अन्य कारणों से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल हाई अलर्ट पर है। सीमावर्ती जिलों में किसी भी प्रकार की आतंकी वारदातों का खतरा टालने और आतंकी मूसा के पंजाब और राजस्थान के सीमा क्षेत्र में होने की आशंकाओं को दृष्टिगत रखते हुए यह अलर्ट जारी किया गया है।
पूरी तरह से मुस्तैद है सीसुब
&राज्य विधानसभा अथवा लोकसभा चुनावों के समय सीमा सुरक्षा बल अतिरिक्त सावधानी बरतता है। वैसे सीसुब हर समय मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी करता है। जरूरत के मुताबिक नफ री तैनात की गई है।
- एमएस राठौड़, डीआइजी, राजस्थान फ्रंटियर, जोधपुर
फैक्ट फाइल
1070 किलोमीटर लम्बी है पाक से सटी सीमा।
04 जिलों की लगती है अंतरराष्ट्रीय सीमा
15 फीसदी अतिरिक्त जवान सीमा क्षेत्र में तैनात
सीसुब ने रिपोर्ट में किया खुलासा
गत दिनों बीएसएफ ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट में पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में भारत विरोधी गतिविधियों में बढ़ोतरी से जुड़ी जानकारियां दी गई हैं।
तीन राजनीतिक हस्तियां आएंगी
पोकरण में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार और जैसलमेर में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथसिंह मंगलवार को जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
यह किए जा रहे इंतजाम
प्रदेश के चार जिलों की सीमा पर अलर्ट जारी करने के साथ सीसुब ने चौकियों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात।
सीमा पार चल रही गतिविधियों पर निगरानी रखने के साथ बढ़ाई रिपोर्टिंग।
नफरी में 10 से 15 प्रतिशत की गई है बढ़ोतरी।
तारबंदी के समीप प्रशिक्षित ऊंटों के अलावा जीनॉन गाडिय़ों से पेट्रोलिंग।
तारबंदी पर लगाए विशेष उपकरण।
अर्ली वार्निंग सिस्टम की संख्या में इजाफ ा।

ये भी पढ़ें

rajasthan ka ran: बोले गहलोत…कांग्रेस के लिए मंदिर-मस्जिद आस्था का विषय, भाजपा बनाती इन्हें मुद्दा

ये भी पढ़ें

rajasthan election 2018-अमितशाह का बेटा जादूगर कब बना : गहलोत
Published on:
26 Nov 2018 09:44 am
Also Read
View All
मदर्स डे स्पेशल: अनपढ़ होकर भी हरकू देवी ने समझा शिक्षा का महत्व, स्कूल के लिए दान की जमीन

मदर्स डे सक्सेस स्टोरी: मां की रिकॉर्डिंग सुनकर मोहित ने क्रैक की RAS परीक्षा, संघर्ष और समर्पण की अद्भुत मिसाल

Rajasthan: राजस्थान में कुदरत का अनोखा ‘चमत्कार’, भीषण गर्मी में भी 72 घंटों से नहीं पिघले ओले, ग्रामीण हुए हैरान

Ravindra Singh Bhati: श्रमिकों की बहाली की मांग को लेकर विधायक रविंद्र सिंह भाटी का आंदोलन तेज, बोले: स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं मिला तो आंदोलन होगा बड़ा

बदलता राजस्थान : विकास की दौड़ में सबसे आगे निकला पश्चिमी राजस्थान का ये जिला, रिकॉर्ड दिनों में हासिल की बड़ी उपलब्धि