
-चौहटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दावेदार पूराराम मेघवाल का विजन
बाड़मेर. चौहटन विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दावेदार पूराराम मेघवाल ने अपना विजन बताते हुए कहा कि एक नए चौहटन का निर्माण होना चाहिए। जहां हर हाथ को सहज रोजगार मिले, किसी भी युवा को बेरोजगारी का दंश नहीं झेलना पड़े, पीने का पानी, सिंचित कृषि, पशुपालन को रोजगारोन्मुखी बनाना, स्थानीय हस्तशिल्प कला को प्रोत्साहन, हस्तशिल्प से महिलाओं को रोजगार, उच्च तकनीक से जुड़ी शिक्षा के समुचित अवसर उपलब्ध करवाना, सुविधाजनक चिकित्सा व्यवस्था स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सके।
-नर्मदा नहर का विस्तार करवाकर क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सभी को पीने का पानी।
- किसानों को सिंचाई की सुविधाएं के लिए मिले नहरी पानी।
-युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए लकड़ी के हस्तशिल्प, नमक उद्योग, सूखा बंदरगाह सहित हाई टेक्नोलॉजी के कॉलेज में पढऩे के लिए युवाओं को अवसर।
-पशुपालन को बढ़ावा देने एवं इससे जुड़े पशुपालकों के लिए डेयरी विकास कार्यक्रम शुरू करना, सेड़वा व धनाउ में डेयरी खुले, यहां दुग्ध उत्पादों के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित हो।
-इण्डस्ट्रीज डवलप करते हुए यहां स्थानीय हथकरघा, हस्तशिल्प, कार्विंग जैसे कार्यों के साथ नमक उद्योग स्थापित हो।
-सुविधायुक्त चिकित्सा व्यवस्था करके बड़े शहरों में इलाज करवाने की समस्या को खत्म कर स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज की सुविधाएं।
-तकनीकी शिक्षा के इस युग में इस मरूप्रदेश के युवाओं को उच्च तकनीकी शिक्षा के अवसर मिले।
-स्थानीय स्तर पर सभी प्रकार कॉलेज की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।
-युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए लकड़ी के हस्तशिल्प, नमक उद्योग, सूखा बंदरगाह सहित हाई टेक्नोलॉजी के कॉलेज में पढऩे के लिए युवाओं को अवसर।
-पशुपालन को बढ़ावा देने एवं इससे जुड़े पशु पालकों के लिए डेयरी विकास कार्यक्रम शुरू करना, सेड़वा व धनाउ में डेयरी खुले, यहां दुग्ध उत्पादों के माध्यम से रोजगार के अवसर सृजित हो।