31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों के सामने इस विधानसभा से स्थानीय को टिकट देने की कर दी मांग

नवागढ़ विधानसभा से मंत्री दयालदास बघेल बैठक में शामिल नहीं हुए। वहीं साजा से स्थानीय को टिकट देने की मांग की गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बेमेतरा

•

image

Dakshi Sahu

•

Updated: 15 Oct 2018, 10:32 AM IST

patrika

मंत्री नहीं पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने पर्यवेक्षकों के सामने इस विधानसभा से स्थानीय को टिकट देने की कर दी मांग

बेमेतरा. बेमेेतरा, साजा एवं नवागढ़ विधानसभा में प्रत्याशी घोषित करने से पहले भाजपा की जिला कार्यालय में पर्यवेक्षकों ने पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्ष से समेत अन्य प्रमुख लोगों से चर्चा की। जिला कार्यालय में आज तीनों विधानसभा के दावेदार अपने समर्थकों के साथ मौजूद थे। वहीं नवागढ़ विधानसभा से मंत्री दयालदास बघेल बैठक में शामिल नहीं हुए। वहीं साजा से स्थानीय को टिकट देने की मांग की गई।

पर्यवेक्षक पुरेंद्र मिश्रा, श्याम बैस एवं सरला कोसरिया ने घंटों विचार-विमर्श किया। वहीं दिनभर नारेबाजी का दौर भी चलता रहा। बैठक में मंडल अध्यक्षों से नामों की सूची ली गई। सभी 13 मंडल अध्यक्षों, 52 सदस्यों सहित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने क्षेत्र के पसंद के 3 नामों की सूची सौंपी। जिसे प्रदेश स्तरीय चयन समिति की उपस्थिति में खोला जाएगा।

बैठक में पर्यवेक्षकों ने पार्टी के दिशा-निर्देश के अनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली की प्रक्रिया अपनाई गई। इस तरीके से राजस्थान में पार्टी सफलता मिली थी। इसलिए प्रत्याशी चयन के लिे राजस्थान के तर्ज पर प्रक्रिया अपनाई गई। इस दौरान 20 से ज्यादा दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश करने के साथ बायोडाटा भी पर्यवेक्षकों को सौंपा।

बेमेतरा में ये रहे दावेदार
जिला कार्यालय में पर्यवेक्षकों के सामने बेमेतरा विधानसभा से विधायक अवधेश चंदेल, राजेंद्र शर्मा, संध्या परगनिया, ललिता साहू, रीना साहू, संजीव तिवारी, विजय सिन्हा ने अपनी दावेदारी पेश की। पर्यवेक्षकों ने सभी दावेदारों से चर्चा कर राय मशविरा किया। इसके बाद बेमेतरा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, सदस्यों एवं पार्टी के पदाधिकारियों से तीन-तीन नामों की सूची मतपेटियों में डलवाई गई। इसके बाद उसे सीलबंद करके रखा गया।

नवागढ़ में दयावंत बांधे व दयालदास की दावेदारी
नवागढ़ विधानसभा से विधायक दयालदास बघेल एवं दयावंत बांधे ने टिकट की दावेदारी की। क्षेत्र से 45 प्रमुखों से पर्यवेक्षकों ने राय ली। उनसे भी तीन-तीन नाम की सूची मांगी गई। बैठक में दयालदास बघेल नहीं पहुंचे, उनके समर्थकों ने अपनी बातें रखी।

बाफना और बसंत अग्रवाल ने की दावेदारी
बैठक में साजा विधानसभा के रहवासियों को ही टिकट देने की मांग की गई। पर्यवेक्षकों साजा से विधायक लाभचंद बाफना, बसंत अग्रवाल, जयसिंह ठाकुर, प्रेरणा ठाकुर, हरिशंकर टावरी, ईश्वर पटेल, नवीन जैन, प्रशांत अग्रवाल, मूलचंद शर्मा ने दावेदारी पेश की।

स्थानीय को टिकट देने की मांग
सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने साजा क्षेत्र से स्थानीय को टिकट देने की मांग की। कार्यालय के बाहर डॉ. रमन और सरोज पांडेय के नारे लगे जिले में प्रथम चुनावी बैठक में दावेदारों, कार्यकर्ता जोश-खरोश के साथ शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पहुंचते ही मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह एवं डॉ. सरोज पांडेय के समर्थन में नारेबाजी की।