28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Election 2018 : टिकट की दौड़ में शामिल कांग्रेस नेताओं पर इसलिए नजर रख रही समाजवादी पार्टी

इंदौर में सभी सीटों पर टिकटों को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है। हर सीट पर दो से ज्यादा दावेदार हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Hussain Ali

•

Updated: 15 Oct 2018, 10:39 AM IST

election

Election 2018 : टिकट की दौड़ में शामिल कांग्रेस नेताओं पर इसलिए नजर रख रही समाजवादी पार्टी

इंदौर. इंदौर में सभी सीटों पर टिकटों को लेकर कांग्रेस में घमासान मचा है। हर सीट पर दो से ज्यादा दावेदार हैं। इस घमासान पर भाजपा से भी ज्यादा नजर समाजवादी पार्टी लगाए हुए है। इंदौर में पैठ बनाने की कोशिश कर रही पार्टी टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेसियों को अपनी पार्टी से चुनाव लड़ाने की प्लानिंग कर रही है। सपा ने इंदौर की सभी 9 सीटों पर चुनाव लडऩे की रणनीति बनाई है।

मध्यप्रदेश में जनाधार बढ़ाने की कोशिश कर रही समाजवादी पार्टी ने पिछले दिनों कांग्रेस से आए पूर्व पार्षद मूलचंद यादव (बंते) को पार्टी में चुनाव प्रचार समिति का प्रभारी बनाया है। इसके पीछे मुख्य कारण मालवा-निमाड़ क्षेत्र में पार्टी का जनाधार बढ़ाना हैा। इसी के चलते कांग्रेस से टिकट पाने में असफल दावेदारों पर सपा दांव लगाना चाहती है। इसमें से जिन नेताओं को पार्टी से टिकट नहीं मिलता है उन्हें सपा से टिकट देने की तैयारी की जा रही है। इसके चलते सपा ने मालवा निमाड में अपने प्रत्याशियों की सूची कांग्रेस के बाद ही जारी करने का निर्णय लिया है। वहीं बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कई नेता जो टिकट के लिए दावेदारी कर रहे हैं वे भी सपा के नेताओं से संपंर्क में बने हुए हैं। इनसे सपा के नेताओं की चर्चा करने के साथ ही सपा के केंद्रीय नेतृत्व से भी लगातार प्रदेश के नेता चर्चा करवा रहे हैं।

यादव-अल्पसंख्यक वोटों के लिए की तैयारी

वहीं समाजवादी पार्टी ने चुनावों के दौरान यादव और अल्पसंख्यक वोटों को अपनी ओर करने के लिए रणनीति पर काम भी शुरू कर दिया है। इंदौर और उज्जैन में ही समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव की 2 दर्जन से ज्यादा सभाएं करवाने की तैयारी की गई है। ये सभाएं उन क्षेत्रों में करवाई जाएंगी जहां पर यादव और खासतौर पर यूपी से इंदौर आए यादव हैं वहां पर करवाई जाएगी। वहीं अन्य सभाएं मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में करवाने का निर्णय लिया गया है।

वोटिंग हिस्सा बांटने में जुटी सपा

सपा इस बार ऐसे प्रत्याशियों की तलाश में हैं जो कम से कम 20से 25 हजार वोट चुनावों में ला सके ताकि पार्टी का आगे का भविष्य तैयार किया जा सके।

- हम कांग्रेस के नेताओं सहित अन्य सभी मजबूत लोगों से लगातार संपंर्क कर रहे हैं। हम मालवा-निमाड के लिए अलग रणनीति पर काम कर रहे हैं। पार्टी के प्रचार के लिए सपा अध्यक्ष को भी जहां जरूरत होगी वहां लाया जाएगा और उनकी सभाएं भी करवाई जाएंगी।
मूलचंद यादव, सपा, प्रदेश चुनाव प्रचार समिति प्रभारी