बाड़मेर

जोधपुर का पानी बना बालोतरा जिले के लिए आफत, कैसे पढि़ए पूरा समाचार

- किसानों की बढ़ी चिंता, प्रशासन से समस्या समाधान की गुहार

2 min read
कल्याणपुर क्षेत्र के अराबा-डोली गांवों में फैला जोधपुर के कारखानों से निस्तारित पानी।


जोधपुर के कारखानों से निस्तारित रसायनिक पानी एक बार फिर गर्मियों से पहले बालोतरा जिले के सीमांत गांव डोली को पार कर आराबा तक आ गई है। पानी इसी वेग से आगे बढ़ा तो कल्याणपुर तक घेर सकता है। रसायनिक पानी से इन गांवों के लिए गर्मियों में जीना दूभर हो रहा है। प्रशासनिक अमले की लचरता और जोधपुर में रसायनिक पानी निस्तारण पर नियंत्रण नहीं होने का खामियाजा कोरणावटी के दर्जनों गांवों के लोग भुगत रहे है।

जमीन हो रही खराब
जोधपुर के कारखानों से निस्तारित पानी जोजरी नदी के पुराने बहाव में बहते हुए बालोतरा जिले के डोली, आराबा, कल्याणपुर में पहुंच रहा है। जोधपुर जिले में जोजरी नदी राजस्व रिकार्ड में है लेकिन आगे बालोतरा में यह खातेदारी जमीन में है। लिहाजा यहां लोग खेती करते है। आलम यह है कि खेती की इस जमीन पर 2010 से लगातार रसायनिक पानी आने से लोगों के खेत की जमीन खराब हो गई है।

एनजीटी के आदेश की नहीं पालना
ग्राम पंचायत आराबा की ओर से एनजीटी में मामला दर्ज करवाया गया। इसके बाद जांच व निगरानी कमेटियां तो भेजी गई लेकिन हर साल बहने वाले रसायनिक पानी से निजात नहीं मिल पा रही है। 2011 में चार माह तक राष्ट्रीय राजमार्ग भी तीन माह तक बन्द रहा। हाईवे पर पानी का भराव होने पर तो सरकार ने हाईवे का नया निर्माण कर ऊंचाई बढ़ा कर होईवे के नीचे नाले रख दिए।
ग्रामीणों ने कहा-सुने प्रशासन
अराबा से हरिसिंह जुगतावर सिंह, दिलीप सिंह महेंद्रसिंह भोमाराम, जितेंद्र आदि ने बताया कि सोमवार से लगातार पानी आ रहा है और आस पास का जन जीवन परेशान हो रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सुनवाई करने की मांग की है।- रिपोर्ट- पृथ्वीदान चारण

Published on:
12 Mar 2024 11:59 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज