4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्रिकेटर रिंकू​सिंह पहुंचे बालेतरा के इस गांव, युवाओं का बढ़ाया हौसला

युवा स्वयं के बारे में जाने, इस दिशा में कड़ी मेहनत करें, सफलता निश्चित मिलेगी-रिंकूसिंह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 12 Mar 2024, 11:33 PM IST

balotra_2.jpg

बालोतरा के असाडा में विजेता टीम को पुरस्कृत करते क्रिकेटर रिंकूसिंह

मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। युवा सबसे पहले स्वयं के बारे में जाने। इसके बाद इस दिशा में कड़ी मेहनत करें। सफलता निश्चित मिलेगी। जीवन में कभी भी असफलता से नहीं घबराएं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह ने सोमवार बालोतरा जिले के असाड़ा के स्वरुपसिंह स्टेडियम में आयोजित मल्लीनाथ प्रीमियर लीग सीजन- 3 के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद से संबोधित करते हुए यह बात कही।

यह भी पढ़ें: /राष्ट्र प्रथम की भावना से करें कार्य |

गांव स्तर पर प्रतियोगिताओं से मिलेगा फायदा
रिंकू सिंह ने कहा कि आईपीएल की तर्ज पर गांव स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता का ग्रामीण प्रतिभाओं को अच्छा फायदा मिलेगा। यह बहुत ही सराहनीय प्रयास है। खिलाड़ी इस तरह के आयोजनों में बढ़चढ़ कर भाग लें। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। इससे की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिले। कुछ भी असंभव नहीं है।

यह भी पढ़ें: बच्चों को अस्पताल में मिली बेहतर सुविधाएं तो पहुंचा दूसरे पायदान पर |

यह भी रहे मौजूद
समारोह में अतिथि के रुप में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेन्द्र सिंह चांदावत,अतिरिक्त कार्यकारी अधिकारी भानुप्रताप सिंह, हरिश्चन्द्र सिंह जसोल, मोहन सिंह बुड़ीवाड़ा, स्पार्टन एकेडमी जोधपुर के प्रद्योत सिंह मौजूद थे। इन्होंने भी आयोजन की सराहना की।लीग के फाउंडर विक्रमादित्य सिंह राठौड़ ने बताया कि आईपीएल की तर्ज पर तीसरी बार आयोजित प्रतियोगिता में कुल आठ टीमों में भाग लिया। फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बालोतरा टीम विजयी रही। अतिथियों ने महेंद्र प्रताप सिंह को पांच लाख रुपए का चेक ,ट्राॅफी व उपविजेता रही जसोल टाइटन टीम के रघुवीरसिंह महेचा को 3 लाख रुपए का चेक व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। राहुल सैनी ने छह बॉल पर छह छक्के लगाए। इस पर उसे 21 हजार रुपए नकद पुरस्कार दिया। इस अवसर पर हिन्दुसिंह तामलोर,भरत सिंह ,भगवत सिंह कुसीप,शिवप्रताप सिंह चौहटन, जितेंद्र सिंह डंडाली,चंदनसिंह थोब, महावीर सुंदेशा, सौरभ व्यास, दीपक खारा, पुष्पराज प्रजापत मालजी, अक्षय भूताणी, महावीर राजपुरोहित, प्रवीण सिंह बुड़ीवाड़ा, भैरोसिंह डंडाली,भरत सिंह बुड़ीवाड़ा मौजूद थे।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़