4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यूआर कोड स्कैन कर जानें मतदान केंद्र और मतदाता सूची में अपना नाम, पता

- जिला निर्वाचन अधिकारी की अभिनव पहल, कलक्ट्रेट में क्यूआर कोड प्रदर्शित
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 12 Mar 2024, 11:46 PM IST

barmer.jpg

बाड़मेर की गर्ल्स कॉलेज में क्यूआर कोड स्कैन करती छात्राएं। 

बाड़मेर जिला कलक्टर से मिलने आने वाले परिवादी एवं आमजन मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन करके मतदान प्रक्रिया, मतदान केन्द्र एवं मतदाता सूची में अपने नाम संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभिनव पहल करते हुए कलक्ट्रेट में क्यू आर कोड प्रदर्शित करवाए है।
बाड़मेर जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत नवाचार करते हुए बाड़मेर जिले के शुभंकर मारू के साथ अपना नाम देखा क्या, वोटर हैल्प लाइन, मतदाता सेवा पोर्टल एवं ई-पिक डाउनलोड करने संबंधित क्यूआर प्रदर्शित करवाए हैं।

यह भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह पहुंचे बालेतरा के इस गांव, युवाओं का बढ़ाया हौसला

प्रचार-प्रसार के निर्देश
जिला मुख्यालय पर आने वाले मतदाता अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैनकरके मतदाता सूची में अपना नाम देखने के साथ ई-पिक भी डाउनलोड कर सकते है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने क्यूआर कोड का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें: बच्चों को अस्पताल में मिली बेहतर सुविधाएं तो पहुंचा दूसरे पायदान पर

पंचायतों व उपखंड पर प्रदर्शित होंगे क्यूआर कोड
उपखंड, तहसील,पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय पर भी क्यूआर कोड प्रदर्शित किए जाएंगे। जिससे अधिकाधिक आमजन मतदाता सूची में अपना नाम देख सके। इसके अलावा पात्र व्यक्ति अभी तक मतदाता सूची में अपना नाम नहीं जुड़वा पाया है तो अपना नाम जुड़वा लें। जिला निर्वाचन अधिकारी जैन के इस नवाचार के प्रति आमजन में खासा उत्साह देखा जा रहा है। राजकीय महिला महाविद्यालय में ईएलसी प्रभारी जितेन्द्र कुमार बोहरा के निर्देशन में क्यू आर कोड प्रदर्शित किए गए। इसको लेकर नव युवा मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया। उन्होंने अपने मोबाइल से क्यू आर कोड स्कैन करके मतदाता सूची में अपना नाम खोजने के साथ निर्वाचन प्रक्रिया के बारे में जानकारी प्राप्त की।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़