बाड़मेर

आसमान से बरस रही आग और ये धूप में ड्यूटी को मजबूर

यातायात पुलिस कर्मियों के लिए गर्मी से बचाव के लिए नहीं इंतजाम-गुमटियां नहीं, धूप से बचने के लिए नहीं सामग्री

2 min read
आसमान से बरस रही आग और ये धूप में ड्यूटी को मजबूर

-

ये भी पढ़ें

47 सड़कें क्षतिग्रस्त, 37 करोड़ की दरकार, कब फैसला करेगी सरकार

बालोतरा. आसमान से बरस रही आग के बीच तपती दोपहरी में 12-12 घंटे ड्यूटी देने को ट्रैफिककर्मी मजबूर हो रहे हैं। ट्रैफिक पुलिसकर्मी धूल, धुंआ और धूप में सड़क किनारे खड़े रहकर 12 घंटे यातायत व्यवस्था संभालने के साथ चालान भी काटने पड़ते हैं। ऐसे में उनके लिए न तो खड़े होने की व्यवस्था है और ना ही पर्याप्त पीने के पानी का इंतजाम।

यहां तो गुमटियां ही नहीं- द्वितीय रेलवे फाटक, डाक बंगला, नया बस स्टैण्ड, पुराना बस स्टेण्ड, छतरियों का मोर्चा, नगर परिषद सहित अन्य कई ऐसे प्वाइंट हैं, जहां पर दिनभर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती तो रहती है,लेकिन गुमटी की व्यवस्था नहीं है। ये शहर के ऐसे प्वाइंट हैं, जहां दिनभर में हजारों वाहनों की आवाजाही होती है। इन जगहों पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को कड़ी मशक्कत के बीच ड्यूटी देनी पड़ती है, लेकिन उन्हें वहां दो पल आराम भी नहीं मिलता।

सुविधाएं भी नहीं हो रही नसीब- बड़े शहरों में गर्मी से बचाव के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को ग्लब्ज, सन क्रीम, मास्क और ग्लूकोज दिया जाता है। बालोतरा में यह सुविधा तो दूर छांव में खड़े रहने या बैठने के लिए स्थान भी नहीं मिल रहा।

इसलिए हो रही दिक्कत- शहर में दिनोंदिन यातायात बढ़ रहा है। इसके चलते एक तरफ जहां यातायात पुलिस की नफरी में बढ़ाूेतरी की जरूरत महसूस की जा रही है तो यातायाताकर्मियों को प्रदूषण से बचाव को लेकर भी प्रयास की जरूरत है। शहर में यातायात पुलिस कर्मियों की कमी के चलते कार्यरत कार्मिकों को हार्ड डयूटी निभानी पड़ रही है। साथ ही प्रदूषण के बचाव को लेकर मास्क के साथ हाथों के गल्ब, चश्में, सनलोशन क्रीम की जरूरत भी है।
नौकरी तो करनी पड़ती है - हमारी तो नौकरी है, करनी ही पड़ेगी। वैसे दोपहर में लंच होता है। कई स्थानों पर गुमटियां भी नहीं हैं। - सपाराम, यातायात प्रभारी बालोतरा

02- बालोतरा. रेलवे स्टेशन के बाहर धूप में यातायात व्यवस्था संभालता यातायातकर्मी।

ये भी पढ़ें

पहले पेयजल लाइनें तोड़ी, अब नहीं रोक रहे काम, कैसे करें पेयजल का इंतजाम

Published on:
30 May 2018 09:37 pm
Also Read
View All
राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री

भाटी vs रावणा विवाद: ‘सुनियोजित तरीके से…’, FIR के बाद रविंद्र सिंह भाटी ने तोड़ी चुप्पी- समर्थकों से की अपील, जानें क्या बोले? 

Rajasthan New Rail Project : पचपदरा रिफाइनरी को रेल नेटवर्क से जोड़ने से पहले विवाद, जानें क्यों फंसा पेंच

Drug Smuggling: पाकिस्तान से बाड़मेर आई ड्रग, हेरोइन से भी महंगी, गुजरात सप्लाई से पहले पकड़ी गई, कीमत 25 करोड़

बाड़मेर में कांग्रेस दफ्तर की जमीन पर भारी बवाल, नगर परिषद ने रुकवाया काम, अब सीमाज्ञान खोलेगा आवंटन का असली राज