बाड़मेर

Barmer Crime: शादीशुदा महिला संग भाग रहे प्रेमी के मर्डर का खुला राज, जेठ और उसके बेटों ने पीट-पीटकर की थी हत्या

Barmer Lover Murder Case: राजस्थान के बाड़मेर जिले में 6 बच्चों की मां के साथ भाग रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने गुनाह कबूल लिया है।
2 min read
Jul 01, 2026
Barmer Lover Murder Case
विवाहित संग भाग रहे प्रेमी की हत्या मामले में चार आरोपी गिरफ्तार। फोटो: पत्रिका

बाड़मेर। राजस्थान के बाड़मेर जिले में 6 बच्चों की मां के साथ भाग रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्रामीण थाना पुलिस ने दरूड़ा गांव में सांवलोर निवासी युवक की हत्या मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के चलते युवक के साथ मारपीट कर उसकी हत्या करना स्वीकार किया है। मामले में पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर घटना के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी बाड़मेर के सुपरविजन में बाड़मेर ग्रामीण थानाधिकारी विक्रम चारण के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले का खुलासा किया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचनाओं एवं पूछताछ के आधार पर विवाहिता के 2 जेठ और उनके बेटों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार उत्तमा भील की ढाणी, सांवलोर निवासी तुलछाराम पुत्र मुकनाराम भील ने 26 जून को बाड़मेर ग्रामीण थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया गया कि उसके भाई मांगीलाल भील की दरूड़ा निवासी भीमाराम पुत्र मोहनराम, रावताराम पुत्र बाबूराम, बाबूराम पुत्र देवाराम तथा मोहनराम पुत्र देवाराम ने मिलकर हत्या कर दी। इस पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी विक्रम चारण के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए तथा संदिग्धों की तलाश शुरू की।

लगातार की गई पड़ताल और पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने प्रेम प्रसंग के शक को लेकर मांगीलाल के साथ मारपीट करने और उसकी हत्या करना स्वीकार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि हत्या के पीछे की पूरी परिस्थितियों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

पति बाड़मेर गया था, लौटने पर मिला शव

पुलिस पूछताछ में महिला के पति ने बताया कि घटना के समय वह किसी काम से बाड़मेर गया हुआ था। शुक्रवार सुबह लौटने पर घर के पास मांगीलाल का शव पड़ा मिला। इसके बाद उसने ग्रामीण थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके से भौतिक साक्ष्य जुटाए और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

तीन साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

जांच में सामने आया कि मांगीलाल और महिला के बीच करीब तीन वर्षों से प्रेम संबंध थे। महिला के ससुराल पक्ष को इसकी जानकारी पहले से थी। परिजनों ने कई बार युवक को संबंध समाप्त करने की समझाइश दी थी और चेतावनी भी दी थी, लेकिन दोनों संपर्क में बने रहे। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद ने अंततः हिंसक रूप ले लिया।

Updated on:
01 Jul 2026 12:12 pm
Published on:
01 Jul 2026 12:11 pm
Also Read
View All
Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में फिर लगी आग, फायर सिस्टम हुआ एक्टिव, पाइपलाइन में क्रैक से हुआ हादसा

Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे