बाड़मेर

शिव के जयकारों से गूंजा सरवड़ी पुरोहितान, बिराजे देव, खुशहाली की कामना

प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न

2 min read
शिव के जयकारों से गूंजा सरवड़ी पुरोहितान, बिराजे देव, खुशहाली की कामना

कल्याणपुर पत्रिका. क्षेत्र के सरवड़ी पुरोहितान् में नागेश्वर महादेव मन्दिर प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना महोत्सव शनिवार को सम्पन्न हुआ।
आसोतरा गादीपति तुलसाराम,परेऊ महंत ओंकारभारती, कानाना महंत परशुरामगिरी, उमरलाई महंत रामानंद सरस्वती सहित साधुओं के सान्निध्य में शिवलिंग, ध्वजा, कलश व मूुर्तियों की स्थापना की गई। मंगला आरती उतार महाप्रसादी वितरित की गई। विश्व शान्ति महायज्ञ में यजमानों में आहुतियां देकर खुशहाली की कामना की। राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह उमरलाई, उप प्रधान करनाराम चौधरी, सरपंच प्रकाश सैन ने कार्यक्रम में शिरकत की। छोगसिंह, मोहनसिंह, मालमसिंह, भंवरसिंह, आसुसिंह, श्रवणसिंह, रणवीरसिंह मौजूद थे।

पुष्पवर्षा के साथ विराजित हुई सरस्वती माता, जयकारों से गूंजा डोली राजगुरां

- तीन दिवसीय कार्यक्रम सम्पन्न
कल्याणपुर पत्रिका. क्षेत्र के डोली राजगुरां में राजगुरु वंश की कुलदेवी सरस्वती माता मन्दिर की प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम शनिवार को सम्पन्न हुआ।

आसोतरा गादीपति तुलसाराम एवं भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष निर्मलदास, डंडाली महंत चेतनानन्द सहित साधु-संतों का सान्निध्य रहा। शनिवार को हेलीकॉफ्टर से पुष्पवर्षा, कलश स्थापना, ध्वजा चढ़ावा, कुलदेवी मूर्ति स्थापना हुई तो कुबड़ माता के जयकारों से गांव गूंज उठा। मंगला आरती उतार महाप्रसादी वितरित की गई। कार्यक्रम में सहयोग देने वालो का बहुमान किया गया। राजस्व मंत्री अमराराम चौधरी, प्रधान हरिसिंह उमरलाई, राजस्थान खादी ग्रामोद्योग बोर्ड सदस्य उम्मेदसिंह अराबा ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान मुल्तानसिंह, उम्मेदसिंह, भंवरसिंह, मोहनसिंह, नारायणसिंह, जसराजसिंह मौजूद थे।

रामेश्वर महादेव मंदिर का 15वां पाटोत्सव आज से

बालोतरा. शहर में समदड़ी रोड स्थित रामेश्वर महादेव मंदिर का 15वां पाटोत्सव रविवार व सोमवार को संत राघवदास, समदड़ी बगेची गादीपति नरसिंगदास व रामेश्वरदास के सान्निध्य में होगा। सचिव प्रेम टांक ने बताया कि माली समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिर को आकर्षक दूधिया रोशनी से सजाया गया है। नरपत कच्छवाह ने बताया कि रविवार को भजन संध्या में गायक प्रकाश माली, श्याम पालीवाल, हर्ष माली, जबराराम माली, छगन माली, राजेश माली, अशोक प्रजापत, नरेश माली, राणाराम गहलोत, मदन माली समेत कई गायक भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। भजन संध्या के दौरान चढ़ावे की बोलियां बोली जाएगी। सोमवार सुबह अभिषेक मुहूर्त में मन्दिर शिखर पर ध्वजारोहण , सुबह 9 बजे हवन एवं दोपहर 12 बजे सामाजिक सम्मेलन होगा।

ये भी पढ़ें

ईद पर मांगी देश में अमन, चैन की दुआ, दिया भाईचारे का संदेश
Published on:
16 Jun 2018 08:45 pm
Also Read
View All