4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईद पर मांगी देश में अमन, चैन की दुआ, दिया भाईचारे का संदेश

नमाज में उमड़े रोजेदार व मुस्लिम समाज के लोग- राजस्व मंत्री, पूर्व विधायक सहित अन्य ने भी की शिरकत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 16 Jun 2018, 7:40 PM IST

ईद पर मांगी देश में अमन, चैन की दुआ, दिया भाईचारे का संदेश

ईद पर मांगी देश में अमन, चैन की दुआ, दिया भाईचारे का संदेश

-

बालोतरा.
नगर व क्षेत्र में शनिवार को मुस्लिम समाज ने ईद का पर्व हर्षोल्लास से मनाया। समाज के लोगों ने ईद की नमाज पढ़ते हुए देश में अमन, चैन व भाईचारा की कामना की।

नगर के जामा मस्जिद से सुबह आठ बजे पेश इमाम मौलाना वसीम अख्तर की मौजूदगी में ईद का जुलूस निकला। इसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग शामिल हुए। प्रमुख मार्गों से गुजरता हुआ जुलूस मूंगड़ा रोड स्थित मोमडन ग्राउण्ड ईदगाह मैदान पहुंचा। जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना वसीम अख्तर ने अकीदतमंदों को ईद की नमाज पढ़ाई। हजारों जनों ने ईद की नमाज पढ़ते हुए देश में अमन, चैन व भाईचारा की कामना की। इसके बाद उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। मुस्लिम समाज बालोतरा की ओर से पेश इमाम को इमामा पहनाया गया। इस अवसर पर राजस्व राज्यमंत्री अमराराम चौधरी, नगर परिषद सभापति रतनलाल खत्री, पूर्व विधायक मदन प्रजापत, बालोतरा प्रधान ओमाराम भील, उपखंड अधिकारी भागीरथराम चौधरी, नगर परिषद प्रतिपक्ष नेता मदन चौपड़ा, पूर्व सभापति पारसमल भण्डारी, पार्षदों ने ईद पर्व की शुभकामनाएं दी। मुस्लिम समाज बालोतरा अध्यक्ष सफी मोयल, उपाध्यक्ष फकीर मोहम्मद चड़वा, यासीन छीपा, सचिव मेहबूब अली सिंधी, अब्दुल रहमान मोयला, गुलाम रसूल टॉक, बाबू मोयला, जाकिर चड़वा, अनवर निहारिया, मुस्लिम समाज पूर्व अध्यक्ष फय्याज मोहम्मद, अयुब कुरैशी, मोहम्मद युवा ग्रुप अध्यक्ष रफीक चड़वा, सलीम खिलेरी, नासिर चड़वा आदि ने ईद की नमाज में भाग लिया। शांति व कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कैलाशदान रतनू, थानाधिकारी भंवरलाल सीरवी के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा।

समदड़ी. कस्बे समेत क्षेत्र के गांवों में मुस्लिम समाज के लोगों ने ईद का पर्व धूमधाम से मनाया। कस्बे के बावड़ी चौक स्थित जामा मस्जिद से सुबह जुलूस रवाना होकर बालोतरा रोड़ स्थित ईदगाह पहुंचा। वहां पर नमाज अदा की गई।
एक- दूसरे से गले मिलकर ईद की बधाई दी। घरों में मिठाइया बनाई गई। दिन भर दावतों का दौर चला। आस पास के गांवों में भी ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कानून व शांति व्यवस्था को लेकर डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में पुलिस जाप्ता तैनात रहा। निसं.

सिवाना. कस्बे सहित ग्रामीण अंचल में शनिवार को ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। शनिवार सुबह सवा आठ बजे जामा मस्जिद से मौलाना मोहम्मद शरीफ अकबरी घोड़े पर सवार होकर जुलूस के साथ रवाना हुए। जुलूस ललवानियों की वास, सिपाहियों के मोहल्ले से होते ईदगाह प्रांगण पहुंचा। जहां पर सैकड़ों मुस्लिम बन्धुओं ने ईद की नमाज अदा की। जामा मस्जिद के मौलाना मोहम्मद शरीफ अकबरी ने कहा कि ईद खुशी का पर्व है। ईद का पर्व हमें आपसी भाईचारे व कौमी एकता का संदेश देता है। ईद के नमाज के बाद मुस्लिम समाज ने देश मे अमन चैन व भाईचारे की दुआएं मांगी। इस मौके पर सिवाना विधायक हमीरसिंह भायल, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वीरसिंह सेला, भंवरलाल देवासी, समाजसेवी पहाड़सिंह कुंडल ने ईद की बधाई दी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़