
बाड़मेर. धौलपुर में आयोजित 63वीं राज्य स्तरीय प्रारंभिक शिक्षा छात्रा खेलकूद हैंडबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को बाड़मेर जिले की गल्र्स टीम ने बेहतर प्रदर्शन कर राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
टीम कोच शैतानसिंह भाटी ने बताया कि 14 वर्षीय छात्रा वर्ग में बाड़मेर की गल्र्स टीम ने लीग मैच में भीलवाड़ा, बांसवाड़ा व बीकानेर को हराकर सुपर लीग में प्रवेश किया। यहां अजमेर, हनुमानगढ़ व चितौडग़ढ़ को हरा सेमी फाइनल में पहुंची और प्रतिद्वंद्वी चूरू टीम को 11-03 से हराकर फाइनल में स्थान बनाया।
फाइनल में श्रीगंगानगर से मुकाबला कर उपविजेता रही। टीम के बाड़मेर पहुंचने पर शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर खेल प्रेमियों की ओर से स्वागत किया जाएगा। टीम के साथ जोधसिंह लुणु, देवीसिंह भाटी, विशनसिंह व कोमल धोबी रहे।
और इधर...
खेल आगे बढऩे की देते प्रेरणा, खेलकूद प्रतियोगिता हुई सम्पन्न
अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए नियमित खेल खेलें
रमणियां. राप्रावि मामाजी के थान सैला में आयोजित पंचायत समिति स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को सम्पन्न हुई। कार्यक्रम अतिथि पूर्व विधायक कानसिहं कोटड़ी, सिवाना विकास अधिकारी डॉ. रामावतार शर्मा, पूर्व प्रधान सिवाना गरिमा राजपुरोहित ने कहा कि खेल हमें आगे बढऩे की प्रेरणा देते हैं।
अच्छा खिलाड़ी बनने के लिए नियमित खेल खेलें। भाजपा मण्डल अध्यक्ष सुरताराम देवासी, वीरसिंह सैला, गणपत देवासी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। आयोजक सचिव दलपतसिहं ने प्रतिवेदन प्रस्तुत व भंवरलाल गौड़ ने आभार ज्ञापित किया।
प्रतियोगिता में बालिकाओं ने मारी बाजी
बालोतरा. ब्लॉक स्तरीय पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बालोतरा की छात्रा प्रेरणा भंसाली, नेतल पंचारिया,सीमा सैन, तनीषा पालीवाल,चेतना जीनगर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस पर प्रधानाचार्य माणकचन्द कच्छवाह व व्याख्याताओं ने बधाई दी।
मेघावी बालिका को स्कूटी दी
बालोतरा. प्रदेश सरकार की ओर से सामान्य वर्ग की प्रतिभाशाली छात्राओं के लिए संचालित स्कूटी योजना में बालोतरा की श्री ए.वी.एर्म इंग्लिश मिडियम स्कूल की छात्रा भावना बंसल पुत्री राजेन्द्र बंसल का चयन हुआ है। बोर्ड दसवीं परीक्षा में छात्रा के 93.50 अंक प्राप्त करने पर प्रधानाचार्य बी.आर.चौधरी ने भावना व उसके माता-पिता को स्कूटी की चाबी सौंपी।