
बायतु. यहां से 2013 में कांग्रेस की टिकट पर कर्नल सोनाराम चौधरी ने चुनाव लड़ा था और वे 2014 के लोकसभा चुनावों में भाजपा में चले गए। अब नए चेहरे की तलाश थी। लोकसभा चुनावों में कर्नल से हारे हरीश चौधरी ने इस बार विधानसभा में किस्मत आजमाना तय किया और पार्टी में कद्दावर नेता होने से आसानी से टिकट मिल गया। हरीश स्थानीय भी हैं। इस सीट पर निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल के समर्थक भी बढ़ रहे हैं,लिहाजा कांगे्रस ने यहां से चर्चित नाम को टिकट दिया है।
टिकट के बाद पहला कमेंट
बायतु मेरा घर है। यहां से टिकट मिलने पर मुझे खुशी है। पार्टी ने जिस उम्मीद से टिकट दिया है उस पर खरा उतरूंगा। यहां पर कांगे्रस कार्यकर्ताओं की मेहनत और आम आदमी के कांग्रेस के प्रति विश्वास पर काम करूंगा। टीम भावना से चुनाव में उतरेंगे।
- हरीश चौधरी
प्रत्याशी का आधार
प्रोफेशन- किसान
सोशल मीडिया-
ट्वीटर पर लिखा कि
पहचान- कांग्रेस के बड़े नेता
राजनीतिक अनुभव-
2009 में सांसद, 2014 में चुनाव हारे, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव
कॅरियर ग्राफ- 2009 में सांसद और फिर राष्ट्रीय राजनीति तक पकड़
लाइफ स्टाइल-
कुर्ता पायजामा, पेंट शर्ट और लग्जरी गाड़ी
अकसर यहां मिलते हैं-
जिला मुख्यालय पर आंचल सिनेमा आवास
पिछले बार कितने वोटों से हार जीत
73097- कैलाश चौधरी
59123- कर्नल सोनाराम चौधरी
13974- अंतर