4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : एक पंकज प्रताप ने चौंकाया, बाकी 7 वही, बायतु से हरीश

- कांग्रेस प्रत्याशियों की आधी रात को घोषणा
2 min read
Google source verification
Congress nominees announce midnight

Congress nominees announce midnight

बाड़मेर. बाड़मेर-जैसलमेर जिले की नौ सीटों पर कांगे्रस ने गुरुवार आधी रात बाद पत्ते खोले और सिवाना से एकदम नए चेहरे पंकज प्रतापसिंह के नाम ने चौंका दिया। पंकजप्रतापसिंह बामसीन गांव के मूल निवासी हैं और दक्षिण भारत में व्यापारी हैं। शेष सभी सीटों पर पार्टी ने अपने पुराने प्रत्याशियों पर ही भरोसा जताया है। बायतु से हरीश चौधरी को टिकट देने का कारण कर्नल सोनाराम के लोकसभा चुनावों में भाजपा में चले जाने के बाद नया चेहरा लाना रहा है।

देर रात मनाया गया जश्न

पचपदरा में मदन प्रजापत के घर के आगे लोग जमा हुए और टिकट मिलते ही यहां मिठाई खिलाने और पटाखे छोडऩे का दौर चला। मेवाराम जैन अपने निवास पर परिवार के साथ थे जहां उनको परिजन ने मिठाई खिलाकर टिकट मिलने की खुशी जाहिर की। हेमाराम चौधरी गुड़ामालानी में बताए गए। सिवाना के प्रत्याशी पंकज प्रतापसिंह अपने गांव राणीदेशीपुरा में ही थे जहां गांव के लोगों और मिलने वालों ने उन्हें घेर लिया और जश्न मनाया गया।

एक टिकट में ही बदलाव

वर्ष 2013 के चुनावों में सिवाना से महंत निर्मलदास ने चुनाव लड़ा था, जो हार गए थे। उनकी जगह पर इस बार पंकज प्रताप को टिकट दिया गया। हरीश चौधरी को बायतु से टिकट दिया गया है, जहां कर्नल सोनाराम चौधरी के भाजपा में जाने से सीट खाली हो गई थी।

कयास लगते रहे चित्रासिंह के नाम पर

देर रात तक पोकरण से चित्रासिंह के नाम को लेकर कयास लगते रहे लेकिन यहां से शालेमोहम्मद का ही नाम सामने आया। जैसलमेर पोकरण से सुनिता भाटी दावेदार थी, जिनको टिकट नहीं मिला। इधर राजपूतों के लिए इस बार सिवाना में कांग्रेस ने नया चेहरा दिया है।

अब यह होंगे आमने-सामने

विधानसभा कांग्रेस भाजपा
बाड़मेर मेवाराम जैन कर्नल सोनाराम चौधरी

शिव अमीनखां खुमानसिंह
सिवाना पंकज प्रतापसिंह हमीरसिंह भायल

गुड़ामालानी हेमाराम चौधरी लादूराम विश्नोई
बायतु हरीश चौधरी कैलाश चौधरी

पचपदरा मदन प्रजापत अमराराम चौधरी
चौहटन पदमाराम मेघवाल आदूराम मेघवाल

पोकरण ***** मोहम्मद स्वामी प्रतापपुरी शास्त्री
जैसलमेर रूपाराम धनदे सांगसिंह

कांग्रेस की सोशल इंजीनियरिंग

जाट- 02

जैन-01

कुम्हार-01

अल्पसंख्यक-01

अनुसूचित जाति-01

राजपूत- 01

पेशेवर एेसे -

ठेकेदार 01, किसान 03, वकील 01, व्यापारी-01, सेवानिवृत्त कर्मचारी-01

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग