4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Video : सरकार ने 13 बार आयुक्त बदल दिए, सीवरेज सिस्टल फेल

- आमजन ने गिनाई समस्याएं, विपक्ष के लोगों ने सरकार को घेरा - लोगों ने मतदान करने की ली संकल्प
less than 1 minute read
Google source verification
Government changed many times commissioners, sewerage system fails

Government changed many times commissioners, sewerage system fails

बाड़मेर. जागो जनमत यात्रा के तहत बाड़मेर विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय डाक बंगले के आगे हुए संवाद कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं व मुद्दों पर खुलकर आवाज मुखर की। आमजन ने समस्याओं को मुखर करते हुए कहा कि शहर पूरा बदहाल है। यहां सरकार ने 13 बार आयुक्त बदल दिए। और बजट भी नहीं दिया। यहां पेयजल का संकट चल रहा है।

उन्होंने कहा कि चिकित्सा व्यवस्था दिलाने में सरकार नाकाम रही। यहां मरीज रैफर-टू-रैफर हो रहे है। कहा कि उच्च शिक्षा की स्थिति ठिक नहीं है। यहां कई लोगों ने राजनीति में आपसी टकराव के चलते समस्याओं का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि कई नेता वादे कर भूल गए है। लोगों ने कहा कि प्रत्याशी चुनाव लडऩे से पहले विकास के वादे शपथ-पत्र पर लिख कर देने चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनीति में शिक्षा का स्तर होना जरुरी है।

युवाओं ने कहा कि सरकार ने कई तरह की भर्तीयां निकाली है, लेकिन उन भर्तीयों को फायदा युवाओं को नहीं मिल पाया है। कई भर्तियों के परिणाम रुके हुए पड़े है। लोगों ने प्रमुख रुप से विधानसभा क्षेत्र में पेयजल, उच्च शिक्षा व चिकित्सा, अपराध पर अंकुश सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान अधिक से अधिक मतदान करने का संकल्प भी लिया। इस पहले कई मुद्दों पर प्रमुख दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी चला।

यह रखी प्रमुख समस्याएं

- आमजन को नगर परिषद से पट्टे दिलवाएं
- कच्ची बस्तीयों का विकास होना चाहिए

- अस्पताल में सम्पूर्ण सुविधाएं मिले
- रिफाइनरी में स्थानीय लोगों को मिले फायदा

- पेट्रोलकेमिल यूर्निवर्सिटी बाड़मेर में बने

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग