बाड़मेर

अगर आपके घर में किसी को भी हुई ये बीमारी तो पूरे परिवार का होगा टेस्ट, एक्शन में स्वास्थ्य विभाग

स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू, एम.आई, आशा एवं एएनएम को एंटीलार्वल गतिविधियों, मच्छरों, डेंगू व लार्वा के संबंध में आमजन को जागरूक करने को निर्देशित किया
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Aug 2023, 4:30 PM IST
barmer_health_department.jpg

बाड़मेर। मलेरिया और मौसमी बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला स्वास्थ्य भवन बाड़मेर में जिला एवं खण्ड स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें विशेष रूप से मलेरिया को नियंत्रण करने को निर्देश दिए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सी एस गजराज ने कहा कि हमारा स्वास्थ्य, हमारी जिम्मेदारी अभियान के तहत निर्धारित गतिविधियों का आयोजन करें।

स्वास्थ्य विभाग के एमपीडब्ल्यू, एम.आई, आशा एवं एएनएम को एंटीलार्वल गतिविधियों, मच्छरों, डेंगू व लार्वा के संबंध में आमजन को जागरूक करने को निर्देशित किया। सभी बीसीएमओ को निर्देशित किया गया कि मलेरिया पॉजिटिव केस को आरटी शुरू करने व पूर्ण करने वाले का नाम तथा आरटी का प्रमाण पत्र सम्बंधित चिकित्सा अधिकारी से सत्यापित होना चाहिए। ब्लड स्लाइड बढ़ाने के साथ ही सेंटर तक शीघ्र पहुंचाने के निर्देश दिए।

ग्राम सभाओं में भरवाएं शपथ पत्र

मलेरिया रोकथाम के लिए 15 अगस्त को सभी ग्राम सभा में शपथ पत्र भरवाएं जाए। सभी बीसीएमओ का निर्देशित किया गया की मलेरिया रोकथाम में सहयोग को चिकित्सा मंत्री की ओर से जारी अर्द्ध शासकीय पत्र सभी प्रधान, सरपंच एवं वार्ड पार्षद को उपलब्ध करवाकर आवश्यक सहयोग लिया जाए। मलेरिया पी.वी केस को आर.टी देने एवं पॉजीटिव केस के घर में सभी सदस्यों की ब्लड स्लाइड लेने एवं आस-पास के 50 घरों में सर्वे कर एन्टीलार्वा गतिविधियां करने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही सभी बीसीएमओ को पाबंद किया गया है अपने एरिया में निगरानी रखें। दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करें और आमजन को मौसमी बीमारियों के प्रति जागरूक करें।

Published on: