27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IMD Rain Alert: मौसम विभाग का ताजा अपडेट, 16 अगस्त तक हिल स्टेशन बनी रहेगी ये जगह, होगी झमाझम बारिश

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 11 से 14 जुलाई तक अजमेर और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Rakesh Mishra

•

Updated: 11 Aug 2023, 12:01 PM IST

weather_alert_03.jpg

अजमेर। प्रदेश में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। दरअसल मानसूनी मेघ हिमालय के तराई क्षेत्र में डटे हुए हैं। ऐसे में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी भी कुछ संभाग ऐसे भी हैं, जहां बादलों की आवाजाही जारी है और हल्की बारिश से मौसम सुहाना बना हुआ है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार 11 से 14 जुलाई तक अजमेर और उदयपुर संभाग में हल्की बारिश (IMD Rain Alert) हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Monsoon ने शहर को कर दिया बेहाल तो एक्शन में आई सरकार, एक झटके में जारी किए 40 करोड़, जानिए क्यों

वहीं 15 और 16 अगस्त को कोटा, भरतपुर और उदयपुर संभाग में आसमान में बादलों का डेरा बना रहेगा और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को सरोही के माउंट आबू में 2, बांसवाड़ा के सज्जनगढ़ और बागीदौरा में एक सेंटीमीटर बारिश (IMD Rain Alert) हुई। वहीं इसके अलावा अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहा। आगामी 10 दिन में प्रदेश में विंड पैटर्न में बदलाव होने और उत्तरी हवाएं चलने पर मानसूनी मेघ फिर से प्रदेश की ओर रूख कर झमाझम बरसेंगे ।

यह भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर नाबालिग के अश्लील वीडियो किए थे वायरल, अब पुुलिस ने लिया ऐसा एक्शन

क्या है ट्रफ लाइन

मानसून की ट्रफ लाइन दरअसल एक कम दबाव का क्षेत्र है जो बंगाल की खाड़ी से एक सीधी रेखा के रूप में पाकिस्तान तक फैला रहता है। सामान्य स्थिति में यह उड़ीसा, झारखण्ड, उत्तरी छतीसगढ़ व मध्यप्रदेश, दक्षिणी उत्तरप्रदेश, दिल्ली और राजस्थान के ऊपर होती है। इस रेखा के इर्द-गिर्द ही मानसून की अच्छी बारिश होती है। ट्रफ लाइन के दक्षिण यानी नीचे की तरफ सरकने पर देश के अधिकांश हिस्सों में मूसलाधार बारिश चलती है जबकि उत्तर की तरफ सरकने पर हिमालच के तलहटी क्षेत्रों में ही बारिश होती है। देश के अधिकांश हिस्सों में सूखा रहता है, जिसे सामान्यत: मानसून का ब्रेक कहते हैं। मानसून ब्रेक होने की वजह से इस बार स्वतंत्रता दिवस पर बारिश के आसार नहीं है।

बड़ी खबरें

View All

अजमेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग