बाड़मेर

यहां के पुलिसकर्मी तो एसपी का आदेश भी नहीं मानते, पढि़ए पूरा समाचार

- पुलिसकर्मियों के पास से वाहन लेकर निकले नाबालिग, नहीं की कार्रवाई

2 min read
यहां के पुलिसकर्मी तो एसपी का आदेश भी नहीं मानते, पढि़ए पूरा समाचार

बालोतरा.
नगर में कम उम्र के बच्चों के वाहन चलाने पर इनके अभिभावकों व विद्यालय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के दिए आदेश प्रथम दिन ही हवा होते दिखाई दिए। नगर के प्रमुख मार्गों से बड़ी संख्या में नाबालिग पहले की तरह ही फर्राटे से वाहन लेकर गुजरे। कई नाबालिग अपने दो-दो सहपाठियों तो परिवार के बड़े बुजुर्गों को बिठाकर ले जाते हुए दिखाई दिए। परिवार के बड़े लोग भी बगैर किसी संकोच या कार्रवाई के भय से इनके पीछे आराम से बैठे हुए थे। यातायात पुलिस ने कुछ जनों को रोक कर टोका तो दिखावे के लिए इक्का-दुक्का के खिलाफ कार्रवाई की। गौरतलब है कि दो दिन पूर्व ही जिला पुलिस अधीक्षक ने नियमों का उल्लंघन कर बगैर लाइसेंस के नाबालिग वाहन चलाते पाए जाने पर इनके परिजनों, विद्यालय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

यह था आदेश

नाबालिग को वाहन दिया तो पुलिस कसेगी शिकंजा

- अभिभावक व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई
बालोतरा.

नगर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस सोमवार से सख्त कार्रवाई प्रारंभ करेगी। विशेषकर कम उम्र के वे बालक, जो नियमों को ताक पर रख बगैर लाइसेंस के वाहन चलाते हैं। पुलिस बालकों नहीं इनके अभिभावकों व विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई करेगी। जिला पुलिस अधीक्षक ने इसके लिए बालोतरा पुलिस व यातायात पुलिस को निर्देश दिए हैं।
शहर में बिगड़ी यातायात व्यवस्था से अधिक वाहन चालकों के मनमाने रवैये से आमजन परेशान है। अधिकांश वाहन चालकों के नियमों को ताक में रख क्षमता से अधिक सवारियां बिठाकर वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल से बात करने, गलत दिशा से वाहन लेकर गुजरने, वन-वे से वाहन लेकर जाने आदि को लेकर आमजन को हर दिन परेशानी उठानी पड़ती है। वाहन चालकों की आपाधापी पर राहगीर वाहनों की चपेट में आकर घायल होते हंै। इससे आमजन परेशान है।

परिजनों, विद्यालय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई- शहर में एक दो नहीं सैकड़ों नाबालिग बालक-बालिकाएं नियमों को ताक पर रखकर वाहन चलाते हंै। यातायात पुलिस की कार्रवाई से बचने को लेकर ये प्रमुख मार्गों से वाहन को तेजी से भगाकर ले जाते हैं। इन पर नकेल कसने व यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करवाने को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक ने बालोतरा पुलिस व यातायात पुलिस को नाबालिक बच्चों के खिलाफ कार्रवाई करने की बजाय इनके जिम्मेदार परिजनों व विद्यालय संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़ें

थार में महिला सशक्तीकरण की मिसाल बनी जेठी और जेहनी
Published on:
15 Oct 2018 10:05 pm
Also Read
View All