बाड़मेर

विधायक उखड़े, बोले, बैठक में अधिकारी नहीं आए तो यहां क्या करेंगे

-जिला परिषद साधारण सभा की बैठक

2 min read
If officers do not come to the meeting then what will they do here

-जिला परिषद साधारण सभा की बैठक

बाड़मेर. जिला परिषद की बैठक में पहुंचे विधायक मेवाराम जैन अधिकारियों के नहीं आने पर उखड़ गए। उन्होंने कहा कि यहां अधिकारी ही नहीं आए, फिर किससे सवाल-जवाब करेंगे।

ये भी पढ़ें

रोडवेज हड़ताल के 8 दिन पूरे, निजी के भरोसे हो गई यात्रा


परिषद सभागार में सोमवार दोपहर में शुरू हुई बैठक में एडीएम जरूर पहुंचे थे। लेकिन जिला कलक्टर व सीईओ के नहीं होने पर विधायक नाराज होकर बैठक बीच में छोड़ कर चले गए। उन्होंने कहा कि एक तरफ जिले में अकाल की स्थिति है। सभी कर्मचारी हड़ताल पर हैं और इधर जिम्मेदार अधिकारी नहीं है तो बैठक का क्या औचित्य।

इस दौरान गडरारोड प्रधान तेजाराम कोडेचा ने कहा कि पूर्व कि बैठक के काम हुए नहीं तो नए काम का क्या मतलब है। पेयजल परियोजनाओं के संचालन के लिए कार्मिकों की नियुक्ति के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भिजवाने के लिए कहा गया था। उनका क्या हुआ।

इस पर अधिकारी ने कहा कि अभी तक प्रस्ताव नहीं भेजे गए। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने कहा कि जल्द प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजो।

गुड़ामालानी जिला परिषद सदस्य बाबूलाल मांजू ने कहा कि किसानों को रबी की फसलों को पिलाने के लिए पानी उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने बीज देने की मांग की।

सोहनसिंह भायल ने एएनएम प्रतिनियुक्ति का मामला उठाया। जिस पर सीएमएचओ ने जल्द समाधान की बात कही। धनाऊ प्रधान भगवती ने अपने क्षेत्र की मांग रखी। बैठक की अध्यक्षता जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल ने की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं पर चर्चा की गई।

और इधर...

आज गांधी चौक से निकलेगी सड़क सुरक्षा जन जागृति रैली

बाड़मेर. संयुक्त राष्ट्र सतत् विकास लक्ष्य दिवस (यूनएसडीजी डे) को लेकर मंगलवार सुबह 11 बजे गांधी चौक से सड़क सुरक्षा जन जागृति रैली (वॉकथान) निकलेगी। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गोँ से होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामेश्वरलाल मेघवाल ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनीष अग्रवाल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। रैली में पुलिस के अलावा, ट्रैफिक वार्डन, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट गाइड और स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ता सहित कई प्रतिनिधि भागीदार होंगे।

ये भी पढ़ें

रूठा रहा मानसून, सितम्बर में भी तपा रही धूप
Published on:
25 Sept 2018 01:11 pm
Also Read
View All