बाड़मेर

Rain Alert : मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, अलर्ट जारी

Rain Alert in Rajasthan : राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हुई। बाड़मेर जिले के कल्याणपुर, कोरना और मंडली इलाकों में गुरुवार सुबह बादल जमकर बरसे। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बरसात से खेतों में पानी भर गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jul 2023, 7:47 PM IST
imd latest update of rain alert in rajasthan weather forecast

rain alert in Rajasthan : राजस्थान के कई जिलों में गुरुवार को तेज बारिश हुई। बाड़मेर जिले के कल्याणपुर, कोरना और मंडली इलाकों में गुरुवार सुबह बादल जमकर बरसे। करीब एक घंटे तक मूसलाधार बरसात से खेतों में पानी भर गया। भीलवाड़ा के बिजौलियां कस्बे में बुधवार रात को ढाई इंच बारिश से कलकी नदी, छाईबाई की नदी, मुक्तिधाम के पास की नदी के ओवरफ्लो होने से यातायात बंद हो गया। उदयपुर शहर में खंड वर्षा का क्रम ही चला। गुरुवार सुबह से शाम तक गोगुन्दा में 11 और कोटड़ा में 10 मिमी बरसात हुई। बांसवाड़ा में गुरुवार दोपहर करीब आधा घंटा मूसलाधार बारिश हुई। सड़कों पर पानी बह निकला। मौसम विभाग ने शाम 7 बजे से अगले तीन घंटे के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

यहां बारिश होने की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, कोटा, बूंदी जिले में अच्छी बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थान पर तेज बारिश हो सकती है। वहीं बाड़मेर, जोधपुर, नागौर, चूरु, सीकर, झुंझुनूं, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, उदयपुर, टोंक, सिरोही, पाली, राजसमंद, अलवर दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, धौलपुर, भरतपुर, झालवाड़ और बारां जिले में बारिश होने की संभावना है।

पिछले 24 घंटे में यहां भारी बारिश
राजस्थान में पिछले 24 घंटे में बीकानेर जिले में एक दो स्थानों पर अत्यंत भारी बारिश और जयपुर, भीलवाड़ा, नागौर, गंगानगर, बीकानेर, जोधपुर, सिरोही, चित्तौड़गढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी व एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश श्रीडूंगरगढ़ बीकानेर में 208 मिलीमीटर दर्ज की गई है।

Published on: