दो दिन और जारी रहेगा बरसात का दौर
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार आंध्रप्रदेश-उड़ीसा तट पर बंगाल की खाड़ी में एक वेलमार्क लो प्रेशर एरिया बना हुआ है। वहीं मानसून ट्रफ लाईन आज जैसलमेर, कोटा से होकर गुजर रही है। जिसके असर से आगामी दो दिन बरसात का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान को छोड़कर अधिकांश भागों में मानसून सक्रिय रहने से हल्की-मध्यम बारिश होगी। कोटा, उदयपुर, जयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं 28 जुलाई को भी बारिश की गतिविधियां भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है। 29 जुलाई से राज्य में बारिश की में कमी होने के आसार हैं।