बाड़मेर

लक्ष्य से आधी भी नहीं हुई बुवाई, किसानों की उड़ी नींद

- कम बारिश का असर, खरीफ बुवाई प्रभावित
2 min read
Jul 28, 2018
Impact of low rainfall, kharif sowing affected
Impact of low rainfall, kharif sowing affected

बालोतरा. जुलाई बीतने में चंद दिन शेष बचे हैं, लेकिन अभी तक जिले के अधिकांश भाग में पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। वर्षा अभाव में खरीफ बुवाई में हो रही देरी से किसानों की नींद उड़ गई है। कमजोर मानसून पर चारा-पानी की कमी को लेकर पशुपालकों को अभी से चिंता सताए जा रही है। जिले में अब तक लक्ष्य से आधी बुवाई भी नहीं हुई है।

आषाढ़ माह बीच चुका है। शनिवार से श्रावण मास प्रारंभ होगा, लेकिन जिले में कहीं भी अच्छी बारिश नहीं हुई है। छितराई बारिश होने पर कुछ जगहों पर ही खेतों में बुवाई हुई है। अधिकांश खेत सूने पड़े हैं।

लक्ष्य से आधी बुवाई भी नहीं -

कृषि विभाग ने इस वर्ष जिले में खरीफ बुवाई का लक्ष्य 15 लाख 51 हजार लक्ष्य निर्धारित किया है। कृषि विभाग अनुसार जिले में 2 लाख 30 हजार हैक्टेयर में बाजरा, 1 लाख 9 हजार हैक्टेयर में बाजरा व मोठ मिश्रित, 50 हजार हैक्टेयर में मोठ, 41 हजार 500 हैक्टेयर में मंूग, 4800 हैक्टंयर में तिल,32 हजार हैक्टंयर में ग्वार, 3700 हैक्टंयर में मंूगफली, 1900 हैक्टेयर में ज्वार, 1700 हैक्टेयर में अरण्डी,1300हैक्टेयर में अन्य व 600 हैक्टेयर में हरा चारा की बुवाई हुई है। अब तक 4 लाख 76 हजार 550 हैक्टेयर में बुवाई हुई है। जो लक्ष्य से आधी भी नहीं है।


पर्याप्त बारिश नहीं -

जिले में इस वर्ष अब तक कमजोर बारिश हुई है। अधिकांश खेतों की जुताई करनी है। शीघ्र वर्षा नहीं हुईतो खरीफ बुवाई संकट में पड़ जाएगी।

- गुमनाराम चौधरी, कृषक

चारे-पानी का संकट-

कम वर्षा पर तालाब-नाडियों में छंटाग भर पानी की आवक हुईहै। शीघ्र वर्षा नहीं हुई तो तालाब-नाडियां खाली रहेगी। एेसे में चारे-पानी का संकट पैदा हो जाएगा।

- पोकरराम देवासी, पशुपालक

लक्ष्य से आधी बुवाई भी नहीं-

जिले में पर्याप्त बारिश नहीं होने से लक्ष्य से आधी भी बुवाई नहीं हुई है। शीघ्र अच्छी वर्षा नहीं होने पर बुवाई कार्य प्रभावित होगा। देरी से बुवाई होने पर दलहनी फसलों की ही बुवाईहोगी।

- पदमसिंह भाटी, सहायक निदेशक कृषि विभाग बाड़मेर

Published on:
28 Jul 2018 02:15 pm