
समदड़ी. पंचायत समिति की साधारण बैठक सोमवार को पंचायत समिति परिसर में प्रधान पिंकी चौधरी की अध्यक्षता में हुई। इसमें पानी ,बिजली, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि समस्याओं सहित विकास कार्यों पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि अधिकारी अपनी जिम्मेदारी के साथ जनता के कार्य करें। इससे समय पर आमजन को लाभ मिल सके। पेयजल योजनाओं का अधूरा कार्य समय पर पूरा करें। विकास अधिकारी अतुल सोलंकी ने गत बैठक की कार्यवाही पेश करते कहा कि बैठक कार्यवाही की पालना रिर्पोट सभी विभागों की समय पर आनी चाहिए। पंचायत समिति के आगे सड़क मार्ग पर खड़े विद्युत पोल को नहीं हटाने से सड़क मार्ग का कार्य अधूरा है। डिस्कॉम कनिष्ठ अभियन्ता ने कुछ ही दिनों में पोल हटाने की बात कही। प्रधान पिंकी चौधरी ने आभार ज्ञापित किया।
जनप्रतिनिधियों ने रखी ये रखी समस्याएं- जिला परिषद सदस्य इन्दाराम चौधरी ने गिराद का ढाणा में बने एएनएम आवास को कार्यालय में बदलने , पानी, विद्युत समस्याओं के समाधान की मांग की। जिला परिषद् सदस्य सोहनसिंह भायल ने कहा कि पंचायत समिति की हर बैठक में ब्लॉक चिकित्साधिकारी भाग नहीं लेते हैं। इससे समस्याओं का समाधान नहीं होता है। उन्होंने अधिकारी के खिलाफ निन्दा प्रस्ताव लेने की बात कही। मौजूद जनप्रतिनिधियों ने इसका समर्थन किया। सर्व सम्मति से निन्दा प्रस्ताव पािरत किया गया। जिला परिषद् सदस्य विजयलक्ष्मी राजपुरोहित ने अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत व पेयजल समस्याओं के समाधान की मांग की। अजीत सरपंच मंजु मेघवाल ने अजीत - मजल- खंरटिया सड़क मार्ग को सुचारू करने की मांग की। कोटड़ी सरपंच हीरालाल ने कोटड़ी -लाखेटा के बीच लूणी नदी में सड़क मार्ग को सुचारू करने की बात रखी। खेजडिय़ाली सरपंच ममता भील ने कहा कि पातों का बाड़ा व क्षेत्र के गांवों में रात्रि में बिजली नहीं दी जाती है। ढीढस सरपंच देवकिशन श्रीमाली ने विद्युत व्यवस्था में सुधार, पेयजल आपूर्ति सुचारू करने की मांग की। उपप्रधान लक्ष्मणसिंह कोटड़ी, स्टेशन सरपंच रविन्द्रसिंह जाट, सांवरड़ा सरपंच लादूराम विश्नोई ने फ ूलण में पेयजल लाईन डालने के बावजूद मीठे पानी की आपूर्ति नहीं करने के मुद्दे उठाए। राखी सरपंच दुर्गदाससिंह, करमावास सरपंच अशोक व्यास, बामसीन सरपंच उम्मेदराम चौधरी, रातड़ी सरपंच डायाराम, रानीदेशीपुरा सरपंच संगीतादेवी, भलरो का बाड़ा सरपंच भगाराम मेघवाल, जेठन्तरी सरपंच मंजुदेवी पटेल आदि ने भी जनसमस्याओं को बैठक में रखा। पंचायत समिति सदस्य सीतादेवी पटेल, सुखराम विश्नोई, तनसिंह राखी सहित अन्य जनप्रतिनिधी व अनेक विभागों के अधिकारी मौजूद थे। निसं.