बाड़मेर

सुजेश्वर की पहाडिय़ां जगमग, 1000 से अधिक दीप जले एकसाथ

-आओ जलाएं मिट्टी के दीप-इटैंक सहित अन्य संगठनों रहा सहयोग
less than 1 minute read
Jagmag in hills of Sujeshwar, more than 1000 deepak lightning
Jagmag in hills of Sujeshwar, more than 1000 deepak lightning

-आओ जलाएं मिट्टी के दीप-इटैंक सहित अन्य संगठनों रहा सहयोग

बाड़मेर. राजस्थान पत्रिका के अभियान आओ जलाएं मिट्टी के दीपक के तहत संगठनों का आगे आने का क्रम जारी है। शहर की सुजेश्वर की पहाडिय़ों पर शुक्रवार को दीप रोशन करते हुए युवाओं ने दिवाली पर मिट्टी के दीप जलाने का संदेश दिया।
चायनीज लाइटों का बहिष्कार करते हुए कुम्हार के घर इस दिवाली रोशनी हो, इसी उद्देश्य को लेकर शुरू किए गए अभियान आओ जलाएं मिट्टी के दीप के तहत संगठनों की ओर से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

सैकड़ों दीपों से सजी पहाडिय़ां
सुजेश्वर की पहाडिय़ों पर शाम से दीपमाला की सजावट शुरू हुई। युवाओं के उत्साह के बीच पहाडिय़ों पर रोशनी की जगमगाहट फैल गई। पूरे क्षेत्र में पहाडिय़ों को देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे दिवाली आ गई है। अभियान के तहत सजी पहाडिय़ां भी परम्पराओं को समृद्ध रखने को लेकर जैसे मिट्टी के दीप जलाने का संदेश देती नजर आई।

युवाओं में उत्साह
सुजेश्वर की पहाडिय़ों को मिट्टी के दीपों से जगमगाने के लिए युवा शाम से जुट गए। हर कोई उत्साहित नजर आया। सुजेश्वर मंदिर संचालक व अन्य ने भी सहयोग किया।

इंटैक बाड़मेर के संयोजक यशोवर्धन शर्मा, एनसीसी के लेफ्टिनेंट आदर्श किशोर व कैडेट्स, उजास रोवर के कैलाश, ललित, सद्दाम हुसैन, चिमनाराम, मोहन, सलीम, मनीष सोनी, हरीश, प्रकाश, पूनम, मालाराम, जोगाराम, खेताराम, मदनगोपाल, खेताराम, मंदिर के महाराज राकेशानंद व संचालक खुमानसिंह व थानसिंह आदि ने कार्यक्रम में सहयोग किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष जगदीश पूनिया मौजूद रहे।

आशापूर्णा मंदिर में आज सजेंगे माटी के दीप
अभियान के तहत इंटैक बाड़मेर के सहयोग से आशापूर्णा मंदिर जूना पतरासर में माटी के दीप सजाए जाएंगे। कार्यक्रम में मंदिर समिति का भी सहयोग रहेगा।

Updated on:
03 Nov 2018 09:50 am
Published on:
03 Nov 2018 09:50 am
Also Read
View All
MLA Harish Choudhary : ‘ग्राउंड ज़ीरो’ से कांग्रेस विधायक की ‘रिपोर्टिंग’, 11 करोड़ के ‘नए-नवेले’ अस्पताल की खोल डाली पोल!

Balotra: आटे-साटे में शादी के 4 साल बाद उजड़ गया परिवार, मां के साथ टांके में मिली 3 जिंदगियों की दर्दनाक कहानी, बिलख रहे परिजन

Barmer : 10 साल का इंतजार, फिर भी नहीं मिला कृषि कनेक्शन, परेशान किसान ने डिस्कॉम दफ्तर में खुद पर उड़ेला पेट्रोल, गिरफ्तार

Balotra News: 2 मासूमों को गोद में लेकर टांके में कूदी महिला, तीनों की हुई मौत, महज 4 साल पहले हुई थी शादी

Rajasthan: बेटे के प्रेम-प्रसंग की रंजिश में पिता की काटी नाक, 6-7 बदमाशों ने किया हमला, डॉक्टर बोले- अब हालत स्थिर