बाड़मेर

जेसीबी पोल से टकराई, तार टूटे, हादसा टला

विद्युत आपूर्ति रही बाधित

2 min read
जेसीबी पोल से टकराई, तार टूटे, हादसा टला

-

ये भी पढ़ें

सब्सिडी और सस्ते के चक्कर में सरकार को लाखों की चपत

बाड़मेर. जिले में दो जगह सड़क हादसे हुए, लेकिन गनीमत यह रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। समदड़ी में जेसीबी विद्युत पोल व तारों से टकरा गई, लेकिन रात की घटना होने से बड़ी हादसा नहीं हुआ। शिव के गूंगा गांव में निजी बस डिवाइडर से टकराई। बस को नुकसान पहुंचा, लेकिन यात्रियों को हल्की चोंटे ही आई।


समदड़ी ञ्च पत्रिका. कस्बे के सिवाना बायपास पर सोमवार रात को एक ट्रक की टक्कर से विद्युत लाइन के पोल व तार टूट कर गिर गए। रात्रि में घटना होने से बड़ा हादसा टल गया । बायपास से एक ट्रक गुजर रहा था। इस पर जेसीबी मशीन रखी हुई थी। मशीन के हुड की चपेट में विद्युत लाइन आने से दो विद्युत पोल के साथ विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई । विद्युत तार सड़क पर गिर गए । रात्रि में आवागमन नहीं होने पर बड़ा हादसा टल गया। वहीं, विद्युत तार व पोल टूटने से क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बंद हो गई। मंगलवार शाम तक इसकी बहाली नहीं होने पर उपभोक्ता परेशान हुए । नि स.

निजी बस पुलिए की दीवार पर चढ़ी, परिचालक गंभीर घायल

-श्रीगंगानगर जिले से आ रही थी बाड़मेर

शिव(बाड़मेर) . राष्ट्रीय राजमार्ग 68 पर गूंगा सरहद में मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार निजी बस पुलिए की दीवार पर चढ़ गई। इससे उसके टायर, चैसिस व बॉडी अलग हो गए। बस को असंतुलित होती देख गेट पर खड़े परिचालक ने नीचे उतरने की कोशिश की, इससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे एंबुलेंस 108 की सहायता से शिव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे बाड़मेर रैफर किया गया।
पुलिस के अनुसार श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर से बाड़मेर जा रही निजी बस मंगलवार सुबह गूंगा सरहद के पास चालक को झपकी आने से सड़क किनारे पुलिए की दीवार पर चढ़ गई। इससे बस के दोनों टायर व चैसिस अलग हो गए। गनीमत रही कि बस दीवार पर चढकर रुक गई। बस परिचालक करणसिंह निवासी रायसिंहनगर ने बस से उतरने का प्रयास किया। इससे वह सड़क पर गिर कर गंभीर घायल हो गया। बस में बैठी अन्य सवारियों को भी नीचे उतार अन्य साधनों से बाड़मेर रवाना किया। वाहन चालकों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच व्यवस्थाओं को संभाला।

ये भी पढ़ें

मतदाता निर्भीक होकर मतदान करें
Published on:
23 Oct 2018 10:02 pm
Also Read
View All