बाड़मेर

661 किसानों को 1.24 करोड़ के ऋण माफी

पारलू, डोली कलां व अर्थंडी में ऋण माफी प्रमाण वितरण शिविर - किसानों को दी योजनाओं की जानकारी
2 min read
Loan apology to 661 farmers for 1.24 crore
Loan apology to 661 farmers for 1.24 crore

बालोतरा. क्षेत्र के पारलू में सोमवार को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी भागीरथ चौधरी ने 661 किसानों को 1.24 करोड़ के ऋण माफी प्रमाण पत्र बांटे। चौधरी ने कहा कि सरकार ने सहकारी बैंको से ऋण लेने वाले किसानों का 50 हजार रुपए तक का ऋण माफ किया है। बकाया राशि किसान समय पर जमा कराएं। तहसीलदार सुरेन्द कच्छवाह ने किसानों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।

ठाकरसिंह चौधरी ने योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सहकारी बैंक के अलावा बिना ब्याज फसली ऋण एवं फसल बीमा का लाभ किसी अन्य संस्था में नहीं मिलता है। प्रेमसुन्दर शर्मा ने समिति सदस्यों के एटीएम कार्ड धारकों को पिन नम्बर उपलब्ध करवाएं। कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने समिति परिसर में पौधरोपण किया।

पंचायत समिति सदस्य राजीव जुगतावत, पारलू सरपंच मंजुदेवी चौधरी, एसबीआइ शाखा प्रबंधक गौरव, ग्राम सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष मंगनाराम चौधरी, उपाध्यक्ष गोरखसिंह राजपुरोहित, बहादुरसिंह जुगतावत, वागसिंह राठौड़, बैंकिंग सहायक हनुमानसिंह चौधरी, व्यवस्थापक पाबुदानसिंह, अशोक कड़वासरा, हरीश मूंढ़, ज्वाराराम चौधरी, कैलाश विश्नोई, भीमाराम देवासी, खेताराम ने शिविर में सहयोग प्रदान किया।

समदड़ी. ग्राम सेवा सहकारी समिति अर्थण्डी के तत्वावधान में सोमवार को समिति परिसर में ऋ ण माफी शिविर का आयोजन हुआ। समिति व्यवस्थापक वागाराम नामा ने बताया कि शिविर में सरपंच डायाराम, समिति अध्यक्ष चैनाराम चौधरी, अधिशासी अधिकारी मनोहरसिंह सहारण, ऋ ण पर्यवेक्षक मोहनलाल नामा ने बीस किसानों को ऋ ण माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। प्रकाश सैन, रमेश भारती गोस्वामी आदि उपस्थित थे।


कल्याणपुर. क्षेत्र के डोली कलां स्थित ग्राम सेवा सहकारी समिति में सोमवार को ऋण माफी प्रमाण पत्र वितरण शिविर का आयोजन हुआ।

समिति के व्यवस्थापक खुशालराम ने बताया कि समिति के 806 सदस्यों के1 करोड़ 54 लाख रुपए का कर्जा माफ हुआ। प्रधान हरीसिंह उमरलाई ने कहा कि आदान अनुदान, फसली ऋण माफी, बीमा क्लेम, बिना ब्याज ऋण वितरण से किसानों को फायदा मिला है।

भाजपा मण्डल अध्यक्ष मुल्तानसिंह राजपुरोहित, महामंत्री दौलाराम कुआं, विकास अधिकारी गौरव बिश्नोई, समिति अध्यक्ष उदाराम डारा ने जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर प्रभारी ऋण पर्यवेक्षक जयदेवसिंह आशिया ने ऋणी सदस्यों को कर्जा माफी के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस दौरान पूर्व सरपंच पोलाराम भील, वागाराम, पूर्व पर्यवेक्षक गुणेशराम पटेल, व्यवस्थापक खीमाराम चौधरी, गोपाराम पालीवाल, पाताराम मौजूद थे। धीमाराम बिश्नोई ने आभार ज्ञापित किया।

Published on:
09 Jul 2018 09:28 pm