
canal
सिंचाई पानी को लेकर कलक्टर से मिले किसान
श्रीगंगानगर.
गंगनहर में पूरा सिंचाई पानी चलाने व फसल खरीद में बकाया करोड़ों रुपए के भुगतान की मांग को लेकर सोमवार को अखिल भारतीय किसान सभा का प्रतिनिधि मंडल पूर्व विधायक हेतराम बेनीवाल, किसान सभा की केंद्रीय किसान कौंसिल के सदस्य श्योपत मेघवाल, जिला महामंत्री मास्टर केवल सिंह व जिला प्रवक्ता रविन्द्र तरखान के नेतृत्व में जिला कलेक्टर से मिला इस मौका पर पूर्व विधायक बेनीवाल ने सिंचाई विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गंगनहर में 1850 क्यूसेक शेयर निर्धारित होने के बावजूद 1200 के लगभग पानी चलाया जा रहा है। । कम पानी के चलते नहरें समयनुसार खुलने की बजाय पिट रही है, उन्होंने कहा कि जिस समय किसान को सबसे ज्यादा पानी की जरूरत है उस समय पानी की नाजुक स्थिति है।
किसान नेता मेघवाल ने रबी की फसलों की समर्थन मूल्य की खरीद में बकाया करोड़ो के भुगतान नही होने से किसानों को आ रही परेशानी के बारे में जिला क कलेक्टर को अवगत कराया उन्होंने कहा कि लंबे से फसल का भुगतान अटका हुआ है जिसे तुरन्त जारी किया जाना चाहिए ।
इस मौके पर ग्राम पंचायत गुडली के गांव तीन एएस में पेयजल की गंभीर समस्या के समाधान की भी मांग की गई । । जिला कलेक्टर ने आश्वास्त किया कि शीघ्र इन समस्याओं का समाधान किया जाएगा। किसान सभा के प्रतिनिधि मंडल में मास्टर रिशपाल सिंह, कौर सिंह सिद्धू , सोहन महिया, नक्षत्र सिंह बुट्टर, दलवीर सिंह व मनीष कांटीवाल भी आदि शामिल रहे ।
Read more news.....
Published on:
09 Jul 2018 08:59 pm
