
- ताले तोड़ घर किए साफ
- मकान मालिक गए थे काम से बाहर
बाड़मेर. शहर के गडरारोड सर्किल स्थित रोहीड़ा पाड़ा में शुक्रवार रात बंद मकानों में अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ कर लाखों रुपए का सामान व सोने-चांदी के जेवरात पार कर लिए। वारदात की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर पड़ताल शुरू की।
उल्लेखनीय है कि चार दिन पहले सरदारपुरा में एक बंद मकान के ताले तोड़ कर लाखों रुपए के आभूषण पार कर लिए। लेकिन पुलिस अज्ञात चोरों का पता नहीं लगा पाई है।
जानकारी अनुसार रोहीड़ा पाड़ा निवासी पवनकुमार पुत्र प्रकाश चंद सूरत गया था, पीछे से अज्ञात चोरों ने मकान के ताले तोड़ कर करीब एक लाख रुपए का सामान पार कर लिया। इसी तरह पारसमल पुत्र राणमल अपने काम से गागरिया गए थे, पीछे से ताले तोड़ कर सामान पार कर लिया।
इसी तरह पारसमल पुत्र राणमल अपने काम से गागरिया गए थे, पीछे से ताले तोड़ कर सामान पार कर लिया।
पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। दोनों घटनाओं का कोतवाली थाने में मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस का कहना है कि पीडि़त पक्ष की ओर से रिपोर्ट नहीं दी गई है। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
ताले तोड़े, बिखेरा सामान
अज्ञात चोरों ने सूने मकानों को निशाना बनाया। यहां चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर प्रवेश किया। इसके बाद कमरों के ताले तोड़े। अलमारी में रखे कपड़े व पलंग के बिस्तर बिखेर दिए।
चोरी की वारदात के बाद सुबह आस पास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर मकान मालिक के रिश्तेदार भी मौके पर पहुंच गए। यहां चोरों ने मुख्य दरवाजे पर लगे ताले तोडऩे के बाद घर में रखी चाबियां भी छानबीन कर खोज लीं। उन्होंने अलमारियों के ताले चाबियांे से खोल लिए।