6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रीट चयनित बेरोजगारों ने कराया मुण्डन, किया प्रदर्शन

तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 के लेवल प्रथम में चयनितों का धरना शनिवार को 12वें दिन जारी रहा
2 min read
Google source verification
Reet selected unemployed Mundn, performed

Reet selected unemployed Mundn, performed

बाड़मेर. तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती-2018 के लेवल प्रथम में चयनितों का धरना शनिवार को 12वें दिन जारी रहा। राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ के बैनर तले कई बेरोजगार अभ्यर्थी बीकानेर शिक्षा निदेशालय के सामने धरने पर बैठे है। यहां बेरोजगार युवाओं ने विरोध प्रदर्शन कर मुण्डन भी कराया।

धरने पर बैठे कई अभ्यर्थियों की शनिवार को तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया। बाड़मेर जिले के निवासी चयनित 7 जने बेमियादी अनशन पर बैठे हैं।

बेरोजगार बांकाराम प्रजापत ने बताया कि सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है। रीट परीक्षा के लिए चार वर्ष का इंतजार किया। उसके बाद परिणाम जारी होने के पर दस्तावेज सत्यापन व स्कूल आवंटन हो गया। लेकिन नियुक्ति नहीं हो रही।

और इधर...

चुनाव में सेक्टर आफि सर्स की भूमिका महत्वपूर्ण

बाड़मेर. निष्पक्ष निर्वाचन करवाने में सेक्टर आफि सर्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। भयमुक्त वातावरण में मतदान कराना मुख्य रूप से सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट का पहला दायित्व है। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने उनके कार्य और कर्तव्य निर्धारित किए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी शिवप्रसाद मदन नकाते ने शनिवार को कलक्ट्रेट कांफ्रेस हाल में विधानसभा चुनाव को लेकर नियुक्त सेक्टर आफि सर्स प्रशिक्षण के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग ने व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संबंधित अधिकारी इन आदेशों का गहनता से अध्ययन करने के साथ यदि किसी बिन्दू पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो तो जानकारी प्राप्त कर लें। समस्त अधिकारी मतदान केंद्र पर रोशनी, भवन की भौगोलिक स्थिति के साथ-साथ स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें निर्भीकता के साथ मताधिकार के प्रयोग करने की व्यवस्था कराएं।

आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करते हुए मतदान कर्मी किसी भी गैर कानूनी कार्य से दूर रहें। इस दौरान मास्टर ट्रेनर प्रोफेसर मुकेश पचौरी ने प्रोजेक्टर के जरिए इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन एवं चुनाव प्रक्रिया ,वीवीपेट, चुनाव संबंधी कानून अधिकारों एवं नियमों के बारे में जानकारी दी।