बाड़मेर

हुटिंग के साथ लगे चौके छक्के, प्रतियोगिता में झलका उत्साह

माहेश्वरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता
2 min read
May 13, 2018
photo
Maheshwari Premier League cricket competition

बाड़मेर.ढाट माहेश्वरी समाज की ओर से आदर्श स्टेडिय़म में चल रही माहेश्वरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को प्रतियोगिता में उत्साह नजर आया । सुबह से शाम तक 7 मैच खेले गए। प्रतियोगिता प्रभारी राजेन्द्र शारदा व गिरीश मथराणी ने बताया कि पहला मैच द रॉयल बाजवा व मां वांकल टाइगर के बीच खेला गया जिसमें बाजवा ने 65 रन से जीत हासिल की। दूसर मैच रॉयल जयपुर टीम व सांचोर के बीच खेला गया जिसमें जयपुर टीम 80 रन से विजेता रही । टीम कप्तान रितेश ने सर्वाधिक 92 रन बनाएं। तीसरा मैच माहेश्वरी क्लब बाड़मेर व मनसा टीम में हुआ जिसमें मनसा टीम ने जीत हासिल की। चौथा मैच अहमदाबाद टीम व गडरा इलेवन के बीच खेला गया जिसमें अहमदाबाद टीम ने 78 रन से जीत हासिल की। अहमदाबाद टीम के अमित व विशाल ने 52-52 बनाएं। इसी प्रकार पांचवा मैच रॉयल चैलेंजर बाड़मेर व सांचोर के बीच खेला गया जिसमें रॉयल चैलेंजर बाड़मेर ने 10 विकेट से जीत हासिल की। जिसमें किशोर गीगल ने 3 विकेट लिए। मैच में सोनू शारदा ने 50 रन बनाएं। छठा मैच जयपुर व मनसा के बीच हुआ जिसमें मनसा टीम ने 6 विकेट से जीत हासिल की। योगेश शारदा ने बताया कि द रॉयल बाजवा व अहमदाबाद टीम सर्वाधिक मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची। मैच के दौरान कमेंट्री विनोद चंडक, राजा राठी, योगेश राठी, मुकेश कैला ने की।

इन्होने किया उत्साह वर्धन
विभिन्न टीमों के बीच खेले गए मैच में अहमदाबाद ढाट माहेश्वरी समाज अध्यक्ष कैलाश शारदा, मुकेश माहेश्वरी, श्याम राठी, रोहित कथोरिया, राजेश जयपुर, खीमपाल, जितेन्द्र माहेश्वरी, रमेश माहेश्वरी, दिनेश, अनिल आदि ने टीमों का उत्साह वर्धन किया। इस दौरान 150 से अधिक लोग गुजरात से आए। माहेश्वरी प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को प्रतियोगिता में उत्साह नजर आया । सुबह से शाम तक 7 मैच खेले गए। मैच के दौरान कमेंट्री विनोद चंडक, राजा राठी, योगेश राठी, मुकेश कैला ने की।

Published on:
13 May 2018 06:51 pm
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला