23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अधिकारी की मां के नाम प्रधानमंत्री आवास की होगी जांच

- शिकायत में सरपंच व ग्रामसेवक पर अनियमितता बरतने के गंभीर आरोप, जांच टीम गठित - गुमाने का तला ग्राम पंचायत में घपला

2 min read
Google source verification
pradhan mantri awaas, officer's mothe

pradhan mantri awaas in name of officer's mother Will be investigated

बाड़मेर.गुमाने का तला में एक शिक्षा अधिकारी की मां के नाम पर जारी हुए पीएम आवास सहित अन्य मामलों की जांच के लिए प्रशासनिक कमेटी का गठन किया गया है। गुमाने का तला ग्राम पंचायत में मनरेगा व पीएम आवास प्रक्रिया में अनियमितता बरतने की शिकायत की गई थी। इसमें उल्लेख किया गया कि एक महिला के नाम पर पीएम आवास है जबकि उसका बेटा शिक्षा अधिकारी है। इसके अलावा आर्थिक संपन्न, पिता पुत्र को एक साथ और ग्राम पंचायत में लगे कार्मिकों को लाभ देने के मामले की भी जांच की जाएगी।

इधर उपसरपंच ने की शिकायत

पंचायत समिति सिणधरी की मोतीसरा के उप सरपंच सहित कुंभाराम सहित ग्रामीणों ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर शिकायत की कि ग्राम पंचायत में हो रहे टांकों के निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है। मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग की है।

जांच कमेटी गठित
गुमाने का तला मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी हैं। कई कार्यों की शिकायत मिली हैं। जांच टीम गठित कर जांच करवाने के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। - हनुवीरसिंह,विकास अधिकारी, रामसर

समर कैम्प में विभिन्न प्रतियोगिता कराई

रामसर पत्रिका. रामसर ब्लॉक में भारती फाउंडेशन द्वारा संचालित समर कैम्प के तीसरे दिन हस्त कला से सम्बंधित विभिन्न प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान मिट्टी के खिलौने, कागज से निर्मित वस्तुएं, अनुपयोगी वस्तुओं से सजावट की सामग्री बनाना सिखाया गया। ब्लॉक प्रभारी अभिषेक कुमावत एवं रमेश कुमार ने बताया कि बच्चों ने हस्त कला में काफी बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इससे बच्चों की छीपी हुई सृजनात्मक क्षमता का विकास हुआ। यह कैम्प राप्रावि मेघवालों की बस्ती (इंद्रोई )में आयोजित किया गया। यहां बच्चों ने कागज से सजावट की सामग्री बनाकर दिखाई। इस केम्प में विद्यालय के साथ साथ आस पास के सभी गांवों के बच्चे भी भाग ले रहे है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग