बाड़मेर

घर छोड़ने के बहाने युवती ने देर रात मांगी लिफ्ट, कमरे पर पहुंचने के बाद दिया वारदात को अंजाम

Robbery News Report : Barmer में युवती के साथ मिलकर लिफ्ट मांगने के बहाने रुपए एेंठने वाला गिरोह सक्रिय है। ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार को उत्तरप्रदेश निवासी युवक के साथ नेहरू नगर में हुआ।
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2019, 9:50 PM IST
Lift
देर रात युवती ने पति को बीमार बता मांगी लिफ्ट, घर छोडऩे के बहाने लेकर गई कमरे पर, फिर लूट की वारदात

बाड़मेर। Robbery News Report : यदि रात में अनजान युवती आपसे लिफ्ट मांगती है, तो सावधान हो जाएं क्योंकि इस चक्कर में कहीं आप फंस न जाएं। शहर में युवती के साथ मिलकर लिफ्ट मांगने के बहाने रुपए ऐंठने वाला गिरोह सक्रिय है। ऐसा ही एक वाकया शुक्रवार को उत्तरप्रदेश निवासी युवक के साथ नेहरू नगर में हुआ। हालांकि पुलिस ने लिफ्ट मांगने के बहाने युवक के साथ मारपीट, लूट व फिरौती के इस मामले में पर्दाफाश कर शनिवार को युवती सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

कमरे पर छोड़ने के बहाने मांगी लिफ्ट और फिर...

कोतवाल जब्बरसिंह चारण ने बताया कि नितिन कुमार पुत्र रमेश कुमार निवासी चित्राघट आगरा उत्तरप्रदेश हॉल नेहरूनगर गुरुवार रात स्कूटी पर सिणधरी चौराहा की तरफ से नेहरूनगर आ रहा था। रामूबाई स्कूल के आगे खड़ी एक युवती ने इशारा कर रुकवाया और पति बीमार व अस्पताल ( Hospital ) में होने का कहकर घर छोडऩे की लिफ्ट मांगी।

युवक ने युवती को मुसीबत में समझकर स्कूटी पर बैठाया और उसके बताए पते पर नवले की चक्की के आगे पहुंचा। वहां रुकने पर पहल से खड़े चार जनों ने उसे दबोच लिया और मारपीट कर कमरे में ले गए। वहां उससे सोने की अंगूठी, 350 रुपए, एटीएम कार्ड व मोबाइल लूटकर वीडियो बनाया और छोडऩे के लिए 5 लाख रुपए की फिरौती ( Ransom ) मांगी। युवक ने दोस्तों को फोन कर रुपए देने की बात कहकर पीछा छुड़ाया। उसने मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में पेश की।

पुलिस ने स्पेशल टीम ( Rajasthan Police Special Team ) गठित कर तकनीकी सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश किया। पुलिस ने आरोपी लक्ष्मणराम पुत्र प्रहलादराम निवास मगरा, देवेन्द्र पुत्र गोरखाराम निवासी रामनगर, वागदान पुत्र सवाईदान व युवती देवी पत्नी गौतम निवासी इन्द्रा नगर को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। मामले में आरोपी हाकमसिंह राजपुरोहित फरार है।

पैसे कमाने के लिए बनायी गैंग

युवती के साथ मिलकर बनाई गैंग आरोपियों ने युवती के साथ मिलकर पैसे कमाने के लिए Gang बनायी और सुनसान जगह पर खड़ी कर अनजान लोगों से लिफ्ट के बहाने लूट की वारदात को अंजाम देने लगे। हालांकि आरोपियों ने पूछताछ में एक वारदात को अंजाम देना ही स्वीकार किया। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पूछताछ में जुटी है।

Published on: