बाड़मेर

विवाहिता की मौत के बाद परिजनों ने लगाया यह गंभीर आरोप,मामला दर्ज, जानिए पूरी खबर

गिड़ा क्षेत्र के सवाऊ मूलराज गांव में एक विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष ने दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया है।
2 min read
May 13, 2018
married woman death, dowry harassment
married woman death Family charged dowry harassment

गिड़ा. गिड़ा क्षेत्र के सवाऊ मूलराज गांव में एक विवाहिता की मौत के बाद पीहर पक्ष ने दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया है। थानाधिकारी के अनुसार सांभरा(पचपदरा) निवासी कानाराम पुत्र पूनमाराम ने रिपोर्ट दर्ज कर बताया कि भतीजी तेजी उर्फ राजो का विवाह हीराराम पुत्र मघाराम निवासी सवाऊ मूलराज के साथ लगभग 7 माह पूर्व हुआ था। विवाह के बाद से पति हीराराम व सास लाछी देवी व देवर ताराराम दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। इस पर कई बार उनसे समझाइश की, लेकिन वे नहीं माने और राजो को तंग करते रहे। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम को आरोपितों ने षडयंत्र पूर्वक विवाहित को मारकर के शव को टांके में डाल सबूत नष्ट करने की कोशिश की। उनके अनुसार मृतका का पति जालोर पुलिस में नौकरी कर रहा है, जो चार दिन पहले ही छुट्टी पर घर आया हुआ था। राजो को लेने जब हीराराम उनके यहां आया तो उसने कहा कि आप मेरे को भेज रहे हो, लेकिन ये लोग मुझे जिंदा नही छोड़ेंगे। इस पर आसपास के लोगो की मौजूदगी में समझाइश कर उसे पति के साथ भेजा। शुक्रवार शाम को किसी शादी समारोह में शामिल होने के बाद राजो व हीराराम घर आ गए। इसके बाद उन्हें सूचना मिली की राजो ने टांके में कूद आत्महत्या कर ली है। इस पर वे गांव पहुंचे। प्रार्थी ने पति, सास व देवर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा कर हत्या करने का मामला दर्ज करवाया है।

पुलिस को देख भागा पति, पकड़ा- शनिवार सुबह जब पता चला तो गिड़ा पुलिस व बाड़मेर डिप्टी सुभाष चंद मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर के बायतू मोर्चरी में रखवा मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजन को सौंपा।

वहीं, जब गिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची तो हीराराम मौके से भाग गया। पुलिस ने पीछा करके सवाऊ पदमसिंह चौराहे से पकड़ा। मामले की जांच बाड़मेर डिप्टी सुभाषचंद्र कर रहे हैं।

Published on:
13 May 2018 09:47 am
Also Read
View All
Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में फिर लगी आग, फायर सिस्टम हुआ एक्टिव, पाइपलाइन में क्रैक से हुआ हादसा

Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे