23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पंचायत ने सुनाया हुक्का पानी बंद का फरमान,तो युवक ने उठाया यह कदम,जानिए पूरी खबर

46 पंचो के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज
2 min read
Google source verification
registered a case,against 46 Panch,khap panchayat

registered a case against 46 Panch

चौहटन. एक जने ने खाप पंचायत के 46 पंचो के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज करवाया है। इतने ही अन्य पंचो को भी सहयोगी बताते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रार्थी ने दर्ज मामले में बताया कि पिता की अप्राकृतिक मौत के बाद मृत्युभोज सहित खाप पंचायत के फरमानों को मानने से इनकार कर दिया तो पंचो ने फरमान जारी कर परिवार का हुक्का पानी ही बंद करवा दिया तथा जाति और संबंधियों को उसके परिवार से सामाजिक रीति रिवाजों का संबंध ना रखने का फरमान भी दिया। उसने करीब तीन साल पहले उसके पिता की मौत हो जाने पर समाज व खाप पंचायत के पंच उसके परिवार पर आर्थिक दंड भरने अथवा हुक्का पानी बन्द कर देने की धमकियां देने लगे। उन्होंने उसके परिवार पर पांच लाख का नकद आर्थिक दंड, 25 क्ंिवटल बाजरा और खातेदारी जमीन से 10 बीघा जमीन गोचर के लिए देने का फरमान जारी किया। जुर्माना अदायगी नहीं होने तक हुक्का पानी बन्द करने का आदेश दे दिया। पीडि़त ने बताया कि उसने पंचो के फरमानों की पालना करते हुए पांच लाख नकद और 26 क्ंिवटल बाजार का दंड जमा करवाकर हुक्का पानी शुरू करने को लेकर अनुनय-विनय किया, लेकिन वे 10 बीघा जमीन का दान करने का दबाव बनाते हुए समाज से बहिष्कृत के फरमान को वापस नहीं लेने पर अड़े हुए हैं। इन पंचो ने 18 अप्रेल को सभा कर दस बीघा जमीन समर्पण करने का दुबारा फरमान जारी कर हुक्का पानी बंद रखने का आदेश दिया, जिनके विरुद्ध मामला दर्ज करवाया। बाखासर थानाधिकारी धन्नाराम ने बताया कि जवाराराम की रिपोर्ट पर 46 जनों के विरुद्ध नामजद एवं 70- 80 अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।

खाप पंचायत के 46 पंचो के विरुद्ध नामजद मामला दर्ज करवाया है । इतने ही अन्य पंचो को भी सहयोगी बताते हुए उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की ।