
thirty one nurses of Barmer donated blood, twenty five nurses honored
बाड़मेर.जिले के नर्सेज ने शनिवार को नर्सेज दिवस पर रक्तदान कर सेवा के जज्बे का संदेश दिया। इस दौरान 31 यूनिट रक्तदान में15 महिला नर्स थी। साथ ही वादा किया कि जब भी रक्तदान की जरूरत होगी तत्पर रहेंगे।
राजस्थान नर्सेज यूनियन के जिलाध्यक्ष मूलशंकर सहारण ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. कमलेश चौधरी, अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डा. बी एल मंसूरिया सहित नर्सिंग अधीक्षक की मौजूदगी में नर्सेज दिवस पर रक्तदान शिविर आयोजित हुआ। इसमें 31 युनिट रक्तदान किया गया। इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में 25 नर्स को उत्कृष्ट सेवा के लिए फ्लोरेंस नाइंटिगल अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। संयोजक मोटाराम, आरएनए अध्यक्ष अचलाराम, श्रवण परमार, मोहन कोडेचा, प्रदेश उपाध्यक्ष आरएनयू कैलाश कागा, प्रदेश महामंत्री डा. महेन्द्र चौधरी, जूंझाराम, महिपालसिंह, थानसिंह, रमेश चौधरी, स्वरूप पंवार, मेहाजल जोगेश, इन्दु चौधरी, एएनएम जिलाध्यक्ष शांति चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे। जिले के नर्सेज ने शनिवार को नर्सेज दिवस पर रक्तदान कर सेवा के जज्बे का संदेश दिया। इस दौरान 31 यूनिट रक्तदान में15 महिला नर्स थी। साथ ही वादा किया कि जब भी रक्तदान की जरूरत होगी तत्पर रहेंगे।
यह नर्सेज हुए सम्मानित
समारोह में अंजूकुमारी, कोचमूल, प्रसन्ना, सताराम, शांति गोयल, चंद्रप्रकाश, मदनलाल जीनगर, इंसाफखान, लक्ष्मी रामदेव, देवराज गर्ग, शांति, किशोरसिंह, सुशीला, कुंभाराम, लिसीकुटी, समुन चौधरी, नारायणलाल गरासिया, गजेन्द्रसिंह सोलंकी, दीपा नायर, सांवलाराम, मगाराम, सोहनी विश्नोई, खेराजराम, एलिसकुटी, व मधुकुमारी को सम्मानित किया गया।
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का भी सेल्यूट
- पत्रिका के समाचार को किया ट्वीट
बाड़मेर. नर्सेज डे पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सीमावर्ती क्षेत्र की नर्सेज के कार्य को सराहा है। पत्रिका में सैनिक से कम नहीं हैं सीमावर्ती गांवों में कार्यरत महिला नर्स शीर्षक से प्रकाशित समाचार को ट्वीट करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सरहद के अंतिम छोर पर बसे गांवों में तैनात स्वास्थ्यकर्मियों को काम के लिए सेल्यूट किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने पत्रिका के समाचार को टैग करते हुए नर्सेज दिवस की बधाई दी है।
Published on:
13 May 2018 09:34 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
