बाड़मेर

महासम्मेलन को लेकर बैठक, दिया निमंत्रण

लिखमीदास के बताए मार्ग पर चलें

2 min read
महासम्मेलन को लेकर बैठक, दिया निमंत्रण

बालोतरा. लिखमीदास युवा जागृति संस्थान के आगामी 14 अक्टूबर को बालोतरा में होने वाले महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को बालोतरा व आसोतरा में जनसंपर्क कर समाजबंधुओं व युवाओं को सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर आसोतरा में आयोजित बैठक में प्रभारी नरपत कच्छवाह ने माली समाज के बंधुओं को महासम्मेलन में अधिकाधिक भाग लेने का निमंत्रण दिया। मनोहर परिहार ने हमें समाज का नव निर्माण करना है, इसके लिए सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आसोतरा प्रभारी गौतम पंवार ने कहा कि यह सभी युवा सम्मेलन में भाग लेकर सफल बनाएं। बाबूलाल पंवार, पीराराम माली, सांवलराम माली, गिरधारीलाल माली, अशोक, दौलत, विशनाराम माली, प्रकाश माली, गणपत पंवार, सोहन, जीवाराम, लक्ष्मण, सुरेश आदि उपस्थित थे।
गौरतलब है कि संत लिखमीदास माली,सैनी समाज के आराध्य देव माने जाते हैं। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाया था। एेसे में समाज हर साल उनकी पुण्यतिथि व जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित करता है। बालोतरा क्षेत्र का कार्यक्रम कस्बे में माली समाज के तत्वावधान में होता है। इसमें प्रबुद्धजन व समाज के लोग शिरकत करते हैं। इस दौरान समाज विकास सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होती है। इस कडी में इस बार के कार्यक्रम को लेकर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बालोतरा का उत्कृष्ट प्रदर्शन

लिखमीदास के बताए मार्ग पर चलें

मायलावास. गांव के माली समाज भवन में रविावार को लिखमीदास महाराज की 188 वी पुण्यतिथि मनाई गई। बैठक में संगठन विस्तार पर चर्चा की गई और आगामी दिनों में सदस्यता अभियान चलाने की योजना बनाई गई। पंचायत समिति सदस्य भगवानाराम माली ने कहा कि लिखमीदास महाराज के बताए मार्गों का अनुसरण करना चाहिए। उनके बताए कर्मों से हमारा जीवन सफल हो सकता हैं। संगठन में ही शक्ति है। इस अवसर पर हनुमान परमार, महेंद्र माली, रणछोड़ माली, अमराराम, विरमाराम, ओमप्रकाश, पारस सुन्देशा, राजू सोलंकी, जितेंद्र सोलंकी, ओमप्रकाश सोलंकी, तेजाराम, दिनेश माली, रणजीत माली, बालू परमार, किशोर आदि मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

ओवरब्रिज की फाइल दिल्ली में अटकी, टेंडर दर बन रही रोड़ा
Published on:
30 Sept 2018 08:19 pm
Also Read
View All