
बालोतरा.
नगर में थ्री फेस विद्युत मीटर के अभाव में नहीं हो रहे विद्युत कनेक्शनों पर आवेदक डिस्कॉम कार्यालय के चक्कर काटने को मजबूर हैं। अधिकारी आज कल में मीटर आने की बात कह रहे हैं। इससे दर्जनों आवेदकों को परेशानी उठानी पड़ रही है। डिस्कॉम के इस रवैये से आवेदकों में रोष है।
डिस्कॉम शहर व ग्रामीण कार्यालयों में थ्री फेज विद्युत मीटर्स का अभाव दर्जनों आवेदकोंcके लिए सिरदर्द बना हुआ है। दर्जनों आवेदकों ने थ्री फेस विद्युत कनेक्शन के लिए करीब डेढ़ माह पूर्व डिस्कॉम कार्यालयों में डिमाण्ड राशि जमा करवाई थी। इस पर अधिकारियों ने इन्हें शीघ्र विद्युत कनेक्शन उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया। इससे लंबे समय से परेशान आवेदकों ने राहत की सांस ली, लेकिन अब मीटर नहीं मिलने से आवेदकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। अधिकारी थ्री फेस विद्युत मीटर नहीं होने का हवाला देते हुए इन्हें दो-तीन दिनों में कनेक्शन करने का आश्वासन दे रहे हंै। इसके चलतेे दर्जनों आवेदक घर से लेकर डिस्कॉम कार्यालय के बीच चक्करघिनी बने हुए हैं। बार-बार चक्कर काटने के बावजूद मीटर नहीं मिलने पर अब आवेदकों की हिम्मत भी जवाब दे रही है।गौरतलब है कि कृषि, विभिन्न मशीनरी उपयोग के लिए थ्री फेस कनेक्शन की जरूरत रहती है। एेसे में जब तक यह कनेक्शन नहीं होता, आवेदक कार्य आरम्भ नहीं कर पाएंगे।
चक्कर काटने को मजबूर-
करीब डेढ़ माह पूर्व थ्री फेस विद्युत कनेक्शन के लिए डिस्कॉम बालोतरा ग्रामीण में डिमाण्ड राशि जमा करवाई थी। इसके बाद कई बार अधिकारियों से विद्युत कनेक्शन की मांग कर चुकी हूं। मीटर नहीं होना बताते हुए आज-कल में कनेक्शन करने की बात कहते हैं। इससे अधिक परेशान हूं। आवेदक चक्कर काटने को मजबूर है। डिस्कॉम से सही जवाब नहीं मिल रहा।-
संगीता जीरावला जसोल, आवेदक
मुझे नहीं जानकारी- मुझे इसकी जानकारी नहीं हैं। बुधवार को विद्युत मीटर दिलवा दिए जाएंगे।
एम.एल जाट अधीक्षण अभियंता बाड़मेर